Retirement Planning Tips: बड़े लक्ष्यों के लिए छोटे-छोटे कदम बढ़ाने पड़ते हैं। यदि आप सोचें कि एक ही कदम में पहाड़ चढ़ जाएंगे, तो यह नामुमकिन है। ऐसा ही कुछ निवेश के साथ है। यदि आप चाहते हैं कि रिटायरमेंट पर आपके पास इतना पैसा हो कि आप अच्छे से अपनी जिंदगी बिता सकें, तो आपको उसकी तैयारी अभी से करनी होगी। जितनी जल्दी आप शुरुआत करेंगे, उतना ही ज्यादा फंड अपने रिटायरमेंट के लिए जुटा पाएंगे। चलिए समझने की कोशिश करते हैं कि सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) में हर महीने 10,000 रुपये निवेश करके 1 करोड़ रुपए का रिटायरमेंट फंड बनाने में कितना समय लगेगा।
1 करोड़ रुपये के रिटायरमेंट फंड के लिए हम यहां निवेश पर 10%, 12% और 14% वार्षिक रिटर्न दर के आधार पर गणना करेंगे। म्यूचुअल फंड SIP पर रिटर्न के संबंध में पिछले ट्रेंड्स बताते हैं कि 10-14% CAGR मॉडरेट है और इसे आसानी से हासिल किया जा सकता है। आइये देखते हैं कि 25 साल की उम्र का एक निवेशक हर महीने 10,000 रुपये निवेश करके अलग-अलग रिटर्न रेट्स पर 1 करोड़ रुपए कैसे हासिल कर सकता है।
SIP: 10% वार्षिक रिटर्न
1 करोड़ के फंड तक पहुंचने का समय: 22.5 वर्ष (आयु 47.5 वर्ष)
कुल निवेश: 27 लाख रुपये
अनुमानित लाभ: 74.64 लाख रुपये
22.5 वर्षों में कुल फंड: 1.02 करोड़ रुपये
इस लिहाज से देखें तो 25 साल का कोई व्यक्ति एसआईपी के माध्यम से म्यूचुअल फंड में प्रति माह 10,000 रुपये का निवेश करके 22.5 वर्षों में करोड़पति बन सकता है।
ये भी पढ़ें- SBI vs PNB: 3 साल की Fixed Deposit पर कौन सा बैंक दे रहा है ज्यादा रिटर्न?
SIP: 12% वार्षिक रिटर्न
1 करोड़ के फंड तक पहुंचने का समय: 20 वर्ष (आयु 45 वर्ष)
कुल निवेश: 24 लाख रुपये
अनुमानित रिटर्न: 76 लाख रुपये
कुल फंड: 1 करोड़ रुपये
10,000 रुपये प्रति माह के निवेश पर 12% वार्षिक रिटर्न से 20 वर्षों में 1 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड हासिल किया जा सकता है।
SIP: 14% वार्षिक रिटर्न
1 करोड़ के फंड तक पहुंचने का समय: 18.5 वर्ष (आयु 43.5 वर्ष)
कुल निवेश: 22.2 लाख रुपये
अनुमानित रिटर्न: 83 लाख रुपये
कुल फंड: 1.05 करोड़ रुपये
हर महीने 10,000 रुपये निवेश पर 14% रिटर्न के साथ निवेशक केवल 18.5 वर्ष में 1 ही करोड़ रुपए के फंड का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।
इन उदाहरणों से यह स्पष्ट है कि बड़े रिटायरमेंट फंड के लिए जल्द शुरुआत करना और अनुशासन के साथ SIP में निवेश करना कितना महत्वपूर्ण है। यह कहना गलत नहीं होगा कि एसआईपी के माध्यम से लगातार मासिक निवेश के साथ कोई भी व्यक्ति कम समय में करोड़पति बन सकता है।
ये भी पढ़ें- FD या दूसरे इन्वेस्टमेंट की तुलना में शेयर बाजार से कैसे कमाएं ज्यादा रिटर्न?
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
8 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
15 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
15 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
17 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
18 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
19 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines