Retirement Planning: अच्छी रिटायरमेंट लाइफ के लिए अच्छी प्लानिंग जरूरी है। आप शुरुआत से थोड़ा-थोड़ा या फिर एकमुश्त रकम निवेश करके भी बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। कंपाउंड ग्रोथ से मिलने वाले लाभ के चलते आपका इन्वेस्टमेंट समय के साथ बढ़ता जाता है। चलिए आज यह जानने की कोशिश करते हैं कि 6,00,000 रुपये का एकमुश्त निवेश कैसे 1.80 करोड़ रुपये के फंड में बदल सकता है?
जल्द शुरुआत अच्छी
रिटायरमेंट फंड के लिए कम उम्र में ही निवेश शुरू करना हमेशा अच्छा रहता है। उदाहरण के तौर पर यदि कोई व्यक्ति 5000 रुपये मासिक SIP इन्वेस्टमेंट शुरू करता है और उस पर 12 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न प्राप्त करता है, तो वह 35 वर्षों में 3.25 करोड़ रुपये का अनुमानित कोष तैयार कर सकता है। जबकि इस अवधि के दौरान उसका निवेश केवल 21,00,000 रुपये होगा। इसी तरह, यदि कोई व्यक्ति 5 लाख रुपये की एकमुश्त राशि निवेश करता है और उस पर 12 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न प्राप्त करता है, तो वह 30 वर्षों में 1,49,79,961 रुपये का अनुमानित कॉर्पस बना सकता है।
यह भी पढ़ें – रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे Gold के दाम, पहली बार पार किया 80 हजार का आंकड़ा
ऐसे बढ़ जाएंगे 6 लाख
अब हम 6 लाख रुपये के एकमुश्त निवेश का उदाहरण लेते हैं। हम निवेश अवधि 30 साल और वार्षिक रिटर्न 12 प्रतिशत मानते हैं। अब हम देखेंगे कि यह पैसा 10, 20 और 30 साल में कैसे बढ़ेगा। 10 वर्षों में अनुमानित पूंजीगत लाभ यानी कैपिटल गेन 12,63,509 रुपये होगा और अनुमानित कॉर्पस 18,63,509 रुपये का बन जाएगा।
कंपाउंड ग्रोथ का कमाल
20 वर्षों में अनुमानित कैपिटल गेन 51,87,776 रुपये होगा तथा अनुमानित कॉर्पस 57,87,776 रुपये। इसी तरह, 30 सालों में अनुमानित पूंजीगत लाभ 1,73,75,953 रुपये और अनुमानित कॉर्पस 1,79,75,953 रुपये पहुंच जाएगा। यहां हम देखते हैं कि हर 10 साल में यह कार्पस तेजी से बढ़ रहा है। ऐसा रिटर्न पर कंपाउंड ग्रोथ के कारण होता है, जो समय के साथ और तेज होती जाती है।
संबंधित खबरें
सोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
13 mins agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
14 mins agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
2 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
2 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
3 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
3 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
5 hrs agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
7 hrs ago$113 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines