Retirement Corpus: यदि आप रिटायरमेंट के बाद की लाइफ को सुकून से गुजारना चाहते हैं, तो सही प्लानिंग बेहद जरूरी है। जितनी जल्दी आप रिटायरमेंट को ध्यान में रखते हुए निवेश करेंगे, उतना ही ज्यादा फायदे में रहेंगे। चलिए देखते हैं कि SIP के माध्यम से नियमित निवेश करके और एकमुश्त राशि इन्वेस्ट करके किस तरह एक बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।
आपके पास हैं ये विकल्प
एक बड़ा कॉर्पस तैयार करने के लिए आप मार्केट या नॉन-मार्केट लिंक्ड निवेश विकल्पों का चयन कर सकते हैं। मार्केट लिंक्ड विकल्प इक्विटी और म्यूचुअल फंड हो सकते हैं, जबकि नॉन-मार्केट लिंक्ड से जुड़े विकल्प फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे निश्चित आय विकल्प हो सकते हैं। वन-टाइम या एकमुश्त निवेश वह होता है जिसमें आप एक बार में राशि जमा करते हैं और निर्धारित अवधि पर मैच्योरिटी अमाउंट प्राप्त करते हैं। म्यूचुअल फंड में SIP के माध्यम से मंथली इन्वेस्टमेंट और वन-टाइम इन्वेस्टमेंट दोनों का ऑप्शन मिलता है।
यह भी पढ़ें – Warren Buffett के उत्तराधिकारी Howard Buffett के पास कितनी दौलत?
12% वार्षिक रिटर्न
आइए SIP के जरिए हर महीने 10,000 रुपये और 25 साल के लिए एकमुश्त 2,50,000 रुपये निवेश का उदाहरण लेते हैं। हम 25 साल की अवधि इसलिए ले रहे हैं क्योंकि हमें रिटायरमेंट के लिए कॉर्पस बनाना है। हम प्रत्येक मामले में 12 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न के अनुसार कैलकुलेशन कर रहे हैं।
इस तरह बढ़ेगा फंड
SIP इन्वेस्टमेंट में 25 वर्षों में कुल निवेश 30,00,000 रुपये होगा, अपेक्षित कैपिटल गेन्स 1,59,76,351 रुपये और अनुमानित कॉर्पस 1,89,76,351 रुपये होगा। वन-टाइम इन्वेस्टमेंट में अनुमानित कैपिटल गेन्स 40,00,016 रुपये और अनुमानित कॉर्पस 42,50,016 रुपये होगा।
यह भी पढ़ें – Stress-Free Retirement के लिए इस कपल ने निकाला नायाब तरीका, अब चैन से कट रही जिंदगी
चक्रवृद्धि ब्याज की पावर
लॉन्ग टर्म ग्रोथ पर चक्रवृद्धि ब्याज (Compounding) के प्रभाव को देखने के लिए, आइए देखें कि यदि कोई व्यक्ति अपने निवेश को 30 वर्ष तक बढ़ा दे तो क्या होगा। उस स्थिति में अनुमानित SIP निवेश बढ़कर 3,52,99,138 रुपये और अनुमानित एकमुश्त निवेश बढ़कर 74,89,981 रुपये हो जाएगा। हम म्यूचुअल फंड में 12 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न पर निवेश की गणना करेंगे। 5 लाख रुपये के वन-टाइम इन्वेस्टमेंट से 1.50 करोड़ रुपये का कॉर्पस बनाने में अनुमानित समय 30 साल होगा। चलिए नजर डालते हैं कि विभिन्न चरणों में कार्पस कैसे बढ़ेगा।
अवधि के साथ बढ़ेगा रिटर्न
10 वर्षों में अनुमानित पूंजीगत लाभ यानी कैपिटल गेन्स 10,52,924 रुपये और अनुमानित कॉर्पस 15,52,924 रुपये होगा। 20 वर्षों में अनुमानित पूंजीगत लाभ 43,23,147 रुपये और अनुमानित कॉर्पस 48,23,147 रुपये होगा। 30 वर्षों में अनुमानित कैपिटल गेन्स 1,44,79,961 रुपये और अनुमानित कॉर्पस 1,49,79,961 रुपये हो जाएगा।
5 लाख की कैलकुलेशन
यदि कोई व्यक्ति 25 वर्ष की आयु में 5 लाख रुपये का निवेश करता है, तो वह 55 वर्ष की आयु तक 1.50 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकता है। यदि वही व्यक्ति 60 वर्ष की आयु तक इस निवेश को जारी रखता है तो क्या होगा? अनुमानित पूंजीगत लाभ 2,58,99,810 रुपये और अनुमानित कॉर्पस 2,63,99,810 रुपये हो जाएगा। ऐसा चक्रवृद्धि ब्याज की शक्ति के कारण होता है, जिसके चलते समय के साथ कॉर्पस तेजी से बढ़ता है।
यह भी पढ़ें – कौन हैं 93 वर्षीय Kushal Pal Singh और कैसे Burj Khalifa को दे रहे हैं टक्कर?
यह भी पढ़ें – Success Story: शौक में उगाए Mushroom, आज हर रोज हो रही 40 हजार की कमाई
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
3 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
5 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
5 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
9 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
9 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
12 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
14 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
15 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
18 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines