Retailers Upset with POCO : शाओमी के सब ब्रांड POCO से साउथ इंडियन ऑर्गेनाइज्ड रिटेलर्स एसोसिएशन (ORA) नाराज है। इनकी नाराजगी का कारण है कंपनी का भारत में बिजनेस मॉडल। ORA का कहना है कि कंपनी अपने जिस बिजनेस मॉडल का इस्तेमाल भारत में कर रही है, वह गैरकानूनी है। इससे न केवल यूजर्स को बल्कि देश के राजस्व को भी नुकसान हो रहा है। ORA इस बारे में आम चुनाव के बाद केंद्र सरकार के सामने इस मुद्दे को रखेगी। अगर सरकार POCO के खिलाफ एक्शन लेती है तो हो सकता है कि कंपनी पर बैन लग जाए और इसके फोन भारत में बिकना बंद हो जाएं।
ऐसा है कंपनी का बिजनेस मॉडल
ORA ने कहा है कि POCO कंपनी स्मार्टफोन की सप्लाई को कम कर रही है। साथ ही बिना कंज्यूमर अनुभव के गैरकानूनी चैनल के जरिए इसे लोगों तक पहुंचा रही है। साथ ही ORA ने कंपनी पर यह भी आरोप लगाया है कि कंपनी भारत में रोजगार को बढ़ावा नहीं दे रही है। ORA के मुताबिक POCO के दूसरे ब्रांड जैसे सैमसंग, वीवो और ओप्पो के मुकाबले देश में सिर्फ तीन डिस्ट्रिब्यूटर हैं। वहीं आश्चर्य की बात है कि POCO का देश में कोई भी सेल्स प्रमोटर नहीं है।
POCO पर आरोप है कि भारत में उसका बिजनेस मॉडल सही नहीं है
सरकार के राजस्व में नुकसान
ORA के मुताबिक POCO का यह बिजनेस मॉडल न केवल सेल्स चैनल को नुकसान पहुंचा रहा है बल्कि सरकार को राजस्व भी नहीं मिल पा रहा है जिससे देश की आर्थिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ORA ने कहा है कि वह देश में ऐसे किसी ब्रांड को बिजनेस की अनुमति नहीं दे सकती जो गैरकानूनी तरीके से बिजनेस कर रहा हो और देश की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान न दे रहा हो।
चुनाव बाद शिकायत
ORA ने बताया कि उन्होंने इस बात को कई बार कंपनी के सामने रखा लेकिन कंपनी की तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया। यही नहीं, कंपनी ने कोई एक्शन भी नहीं लिया। एसोसिएशन ने कहा है कि वह लोकसभा चुनाव के बाद इस मामले को सरकार के सामने रखेगी और सरकार से मांग करेगी कि कंपनी का ट्रेड लाइसेंस कैंसिल किया जाए। फिलहाल ORA CCI (Competition Commission of India) में भी केस फाइल करने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें : Poco C61 Vs Infinix Smart 8: दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी; 8 हजार से कम में बेस्ट कौन?
…तो क्या भारत में बैन हो जाएगी POCO?
अगर सरकार ORA की शिकायत पर कंपनी के खिलाफ कड़ा एक्शन लेती है और ट्रेड लाइसेंस कैंसिल कर देती है तो कंपनी का भारत में बिजनेस बंद हो सकता है। इस प्रकार कंपनी भारत में अपना कोई भी प्रोडक्ट नहीं बेच पाएगी।
संबंधित खबरें
दुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
1 hr ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
3 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
14 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
16 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
17 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
20 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
23 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 day ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
