ReshaMandi: इन दिनों कई कंपनियों ने कर्मचारियों को निकाला है। हर सेक्टर में खूब लेऑफ हो रहे हैं, दौरान लाखों लोगों ने अपनी रोजी रोटी गंवाई हैं। हाल ही में ReshaMandi को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ReshaMandi को रेशम धागा उत्पादों में विशेषज्ञता रखने वाले स्टार्टअप के तौर पर जाना जाता है। Entrackr की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की वेबसाइट पिछले सप्ताह से ऑफलाइन है। इसके पहले कंपनी पैसे की किल्लत के चलते कर्मचारियों को काम से निकाल चुकी है।
फंड्स की कमी होने के नाम पर कंपनी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता ही नहीं दिखाया, बल्कि कंपनी के कर्मचारियों को उनके पूरे वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया है। अब इसकी साइट का यूं पिछले हफ्ते से ऑफलाइन होना कंपनी के बंद होने की और इशारा करता है।
ऑडिटर का इस्तीफा
कर्मचारियों को निकालने की खबरें तो सामने आ रही थीं लेकिन कंपनी के ऑडिटर ने भी इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद से ही कंपनी ऑफलाइन है। जानकारी के मुताबिक, वित्तीय कठिनाइयों और सीरीज बी फंडिंग को सुरक्षित करने में विफलता के कारण कर्मचारियों की कटौती हुई। इसी के साथ लेनदारों और विक्रेताओं के साथ उनकी कानूनी लड़ाई चल रही थी।
ये भी पढ़ें… Steve Jobs चिल्लाए…बोले पूरी लीडरशिप टीम को निकाल दो, Starbucks के फाउंडर ने शेयर किया किस्सा
इसके अलावा मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने इस बात की जानकारी दी है कि रेशमंडी के लिए सब कुछ खत्म हो गया है। कंपनी पिछले कई महीनों से देनदारियों का भुगतान करने और वेतन सहित इसको चलाने में लगी लागत को वहन करने के लिए भी संघर्ष कर रही है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ReshaMandi के पूर्व ऑडिटर वॉकर चंडियोक एंड कंपनी एलएलपी ने पिछले महीने इस्तीफा देने से पहले कई मुद्दे उठाए थे। ऑडिटर के बयान के अनुसार, रेशामंडी के सीटीओ और संस्थापक, सौरभ कुमार अग्रवाल ने कंपनी की वित्तीय कठिनाइयों को स्वीकार किया। इन चुनौतियों के कारण परिचालन में कमी और कर्मचारियों की कटौती हुई है।
80% कर्मचारियों को निकाला
रेशामंडी के प्रवक्ता ने भी कंपनी के हालात पर बात करते हुए कहा कि रेशमंडी कुछ वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रही है। हम इस स्थिति से मजबूती से बाहर निकलने और जल्द ही पटरी पर वापस आने में विश्वास रखते हैं। आपको बता दें कि रेशमंडी ने इस साल जून में 80% कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
7 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
10 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
11 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
12 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
14 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
14 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
15 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
15 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines