Reserve Bank of India Imposed Penalty: पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर सख्ती दिखाते हुए भारत के दो बैंकों पर भारी जुर्माना लगाया है। नियमों का पालन न करने पर देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक और सिटी यूनियन बैंक पर करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई की ओर से तीनों बैंकों पर लगभग 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया गया है। “जमा कर्ता शिक्षा जागरूकता कोष योजना 2014” से जुड़े नियमों के उल्लंघन करने पर भारतीय रिजर्व बैंक ने तीनों बैंकों पर जुर्माना लगाया है।
किस बैंक पर कितने रुपये का लगा जुर्माना?
भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार जमा कर्ता शिक्षा जागरूकता कोष योजना 2014 के नियमों का उल्लंघन करने पर एसबीआई (SBI), सिटी यूनियन बैंक लिमिटेड (City Union Bank Limited) और केनरा बैंक (Canara Bank) पर जुर्माना लगाया गया है, लेकिन जुर्माने की रकम अलग-अलग है।
RBI ने SBI पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। जबकि, प्रॉपर्टी क्लासिफिकेशन, इनकम सर्टिफिकेट और लोन, फंसे हुए कर्ज (NPA) से संबंधित प्रावधान और KYC से जुड़े नियमों का पालन न करने पर सिटी यूनियन बैंक लिमिटेड पर 66 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा आरबीआई के कुछ नियम ऐसे भी हैं जिनका पालन न करने के चलते केनरा बैंक भी पर जुर्माना लगाया गया है, जिसकी रकम 32.30 लाख रुपये है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इन तीनों बैंकों के अलावा ओड़िशा में स्थित राउरकेला के ओशन कैपिटल मार्केट लिमिटेड पर भी भारी जुर्माना लगा है। इस कंपनी पर गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) से जुड़े कुछ प्रावधानों के नियम का पालन न करने पर आरबीआई ने 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
ग्राहक पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
RBI के इस एक्शन से ग्राहकों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है? क्या ग्राहकों को बैंक से लेन-देन करने में समस्या आ सकती है? तो आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। बैंकों पर नियम का पालन न करने पर लगने वाले जुर्माने का असर ग्राहकों पर नहीं होगा। आरबीआई की ओर से बैंकिंग नियम का पालन न करने पर समय-समय पर बैंक और एनबीएफसी पर जुर्माना लगाया जाता है। ग्राहक बैंक से संबंधित काम को बिना किसी रुकावट के करा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- FD पर ये 5 बैंक दे रहे हैं 9.50% तक का ब्याज, देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
8 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
9 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
11 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
12 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
12 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
13 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
15 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
16 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
16 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines