RBI MPC Meet: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक आज से शुरू हो गई है। ये बैठक तीन दिन चलेगी। इस बैठक में आरबीआई बैंक नीतिगत फैसले करेगा, जिसका ऐलान 5 अगस्त को RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) करेंगे।
और पढ़िए – सोना ग्राहकों की खुली किस्मत! खरीदारी से पहले जानें 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव
बताया जा रहा है कि 3 से 5 अगस्त के बीच होने वाली इस बैठक में RBI रेपो रेट (Repo Rate) में फिर से बढ़ोतरी कर सकता है। इससे पहले हुई मौद्रिक नीति समिति की बैठक में भी RBI ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी। यह बैठक हर दो महीने पर होती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मई में रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट और फिर जून में 50 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था।
बाजार के जानकारों की मानें तो रेपो रेट 0.25 फीसदी से 0.50 फीसदी के बीच बढ़ोतरी हो सकती है। अगर RBI ब्याज दरें बढ़ाता है, तो बैंकों के तमाम लोन महंगे हो जाएंगे। इसका असर आम लोगों के होम लोन (Home Loan), कार लोन (Car Loan) और पर्सनल होन (Personal Loan) की EMI पर पड़ेगा। यानी लोगों के लोन की किस्त बढ़ जाएगी।
और पढ़िए –आम आदमी को झटका, इस शहर में महीने भर में दूसरी बार महंगी हुई CNG और PNG
दरअसल खुदरा महंगाई दर लगातार 7 फीसदी से अधिक बनी हुई है। लगातार बढ़ रही महंगाई पर काबू पाने के लिए रिजर्व बैंक ने इस साल दो बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। आरबीआई ने इस साल सबसे पहले मई में रेपो रेट में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि जून में फिर 0.50 फीसदी रेपो रेट बढ़ाया. रेपो रेट अभी 4.90 फीसदी पर है।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
भारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
1 hr agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM में दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
2 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
4 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
7 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
10 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
10 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
13 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
14 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines