RBI New Rule Re KYC Update Rule Must follow: भारतीय रिज़र्व बैंक के इस नियम को मानना सभी बैंक खाता धारकों के लिए बहुत आवश्यक है. अपने बैंक खाते को सक्रिय बनाए रखने के लिए कृपया अपना KYC अपडेट करें। बैंक खातों के रजिस्टर्ड मोबाइल यूजर्स के पास आरबीआई की ओर से व्हाट्सऐप पर मैसेज आ रहा है, जिसमें कहा गया है कि क्या आपके बैंक ने आपको सूचित किया है कि आपके खाते के लिए री केवाईसी आवश्यक है? साथ ही बैंक खाते को अपडेट करने की प्रक्रिया भी समझाई गई है.
बैंक खाते में कैसे अपडेट करें KYC
बैंक खाते की केवाईसी अपडेट करने के लिए अपने नजदीक बैंक की शाखा में जाएं. अगर आप ग्रामीण इलाके में रहते हैं तो पंचायत कैंप में जाएं. अपने साथ आधार / वोटर आईडी / ड्राइविंग लाइसेंस / पासपोर्ट / NREGA जॉब कार्ड साथ ले जाएं. यदि विवरण में कोई बदलाव नहीं है तो स्वयं घोषणा (Self-declaration) ही पर्याप्त है. केवाईसी अपडेट करने का अभियान भारतीय रिज़र्व बैंक की ओर से चलाया गया है.
यह भी पढ़ें: ITR Filing 2025: फॉर्म 16 के बिना भी ITR हो सकती है फाइल, पर एक पेंच, टैक्स बचाना होगा मुश्किल
केवाइसी अपडेट करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर
भारतीय रिज़र्व बैंक का केवाइसी अपडेट करवाने का अभियान 01 जुलाई से शुरू हुआ था. यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। आरबीआई के पोस्टर में स्पष्ट रूप से अंकित है कि केवाईसी अपडेट करवाएं और अपने बैंक खाते को सक्रिय बनाए रखें. केवाईसी अपडेट करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों का ब्यौरा भी ब्रोशर में अंकित है. साथ ही यह भी लिखा कि इस बारे में अन्य किसी भी जानकारी के लिए आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://rbikehtahai.rbi.org.in/ पर विजिट करें.
यह भी पढ़ें: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से ITR फाइलिंग को लेकर ताजा अपडेट, अब तक 4 करोड़ से ज्यादा की फाइल जमा
संबंधित खबरें
5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
51 mins agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
1 hr agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
4 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
4 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
5 hrs agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
13 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
16 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
17 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
19 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines