Gold Demand Hike in India : सोने में निवेश को लेकर देश के लोगों में रुचि लगातार बढ़ रही है। पिछले कुछ समय में सोने की कीमत काफी बढ़ गई है। यही कारण है कि लोग इस पीली धातु को भविष्य के लिए बेहतर इन्वेस्टमेंट मान रहे हैं। वैसे सोना खरीदने में देश के लोग ही नहीं, बल्कि सरकार भी रुचि ले रही है। भारत समेत दुनिया के कई देश अपने यहां सोने का भंडार बढ़ा रहे हैं। यह जानकारी वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट में सामने आई है।
रिजर्व बैंक बढ़ा रहा भंडार
बढ़ती कीमतों के बावजदू भी भारत सोने में निवेश कर रहा है। WGC की रिपोर्ट के मुताबिक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस साल सोने के भंडार में अच्छी बढ़ोतरी की है। सोना खरीदने में भारत चीन को कड़ी टक्कर दे रहा है। वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में गोल्ड खरीदने में भारतीय रिजर्व बैंक दुनिया में तीसरे नंबर पर रहा। इसमें पहले नंबर पर तुर्किए और दूसरे नंबर पर चीन है। चौथी तिमाही में तुर्किए ने 30 टन, चीन ने 27 टन और भारत ने 19 टन खोना खरीदा है।
भारत सोने का भंडार बढ़ा रहा है।
ज्वेलरी की मांग में भारत सबसे आगे
ज्वेलरी की मांग में भारत ने दुनिया को पीछे छोड़ दिया है। साल 2024 की पहली तिमाही में ज्वेलरी की मांग 91.9 फीसदी से बढ़कर 95.5 फीसदी हो गई। इस प्रकार इसमें 4 फीसदी की बढ़त हुई। वहीं इस अवधि में अगर निवेश की बात करें तो इसमें 19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह मांग पहले 34.4 टन थी जो बढ़कर 41.1 टन को गई।
सालभर में और चढ़ा रंग
वित्त वर्ष 2023-24 की अंतिम तिमाही में सोने की मांग में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। WGC की रिपोर्ट के मुताबिक यह बढ़ोतरी 8 फीसदी की हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ सोने की मांग का आंकड़ा 136.6 टन पहुंच गया है। इस दौरान सोने की कीमत भी 11 फीसदी बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें : जल्दी ही 2 लाख पार पहुंच जाएगा सोना, जानें- क्या कहता है ट्रेंड
और बढ़ेगी सोने की कीमत
रिपोर्ट बताती है कि 2024 की पहली तिमाही में देश में ज्वेलरी की डिमांड 4 फीसदी बढ़ी। वहीं गोल्ड की कुल डिमांड (सिक्का, बिस्किट आदि) 8 फीसदी रही। सोने की बढ़ती कीमत के बावजूद इसकी बिक्री में कोई कमी नहीं आई है। एक्सपर्ट को उम्मीद है कि भारत में सोने की मांग अभी और बढ़ेगी। इसके साथ ही इसकी कीमतों में भी इजाफा होगा।
संबंधित खबरें
कनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
38 mins agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 hr agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
2 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
2 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
3 hrs agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
12 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
13 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
14 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
15 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines