Reserve Bank Advised To Banks And NBFC To Use AI : वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए रिजर्व बैंक ने बैंकों और NBFC को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने को कहा है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शशिकांत दास ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर में जिस तरह से वित्तीय धोखाधड़ी हो रही है, उसे रोकने के लिए सभी बैंकों और NBFC कंपनियों को AI और मशीन लर्निंग (ML) जैसी तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाना होगा।
बदल सकता है संचालन का तरीका
शशिकांत दास ने कहा कि आज के समय AI, ML और बिग डेटा एनालिटिक्स जैसी एडवांस तकनीक वित्तीय संस्थानों के संचालन का तरीका बदल सकता हैं। यही नहीं, इनके इस्तेमाल से बैंकों और NBFC कंपनियों को संभावित जोखिमों और रुझानों को अधिक सटीक रूप से पहचानने में सक्षम बनाया जा सकता है। ऐसे में इन तकनीक को इंटीग्रेट करने की जरूरत है।
बढ़ता जा रहा है जोखिम
RBI के गवर्नर ने कहा कि देश में जिस तरह से डिजिटल क्रांति बढ़ रही है और बैंकिंग सेक्टर भी डिजिटल हो रहा है, ऐसे में वित्तीय खतरा भी बढ़ गया है। AI और ML जैसी तकनीक को अपनाकर इस जोखिम को कम किया जा सकता है। इन तकनीक के इस्तेमाल से बैंक और NBFC कंपनियां जोखिमों का सामना करने और इनका जवाब देने में काफी मजबूत हो सकती हैं। इस दौरान उन्होंने इस तरफ भी इशारा किया कि ये तकनीकें सुरक्षित, विश्वसनीय और संस्थान के समग्र रणनीतिक लक्ष्यों के अनुरूप होनी चाहिए।
रिजर्व बैंक के गवर्नर ने फ्रॉड को लेकर चेताया।
इंसानों की अपेक्षा तेजी से काम
शशिकांत दास ने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से काम को इंसानों की अपेक्षा तेजी से पूरा किया जा सकता है। यही नहीं, इससे काम में गलती की गुजाइंश भी काफी कम रहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन (RPA) के इस्तेमाल से डेटा एंट्री और ट्रांजेक्शन प्रोसेसिंग जैसे काम को काफी तेजी से पूरा किया जा सकता है।
रिजर्व बैंक ने माइक्रोफाइनेंस कंपनियों को जारी की चेतावनी
रिजर्व बैंक ने उन माइक्रोफाइनेंस कंपनियों (MFI) को चेतावनी जारी की है जो लोन पर काफी ज्यादा ब्याज ले रही हैं। ये कंपनियां 35-40 फीसदी तक का सालाना ब्याज ले रही हैं। हालांकि रिजर्व बैंक की तरफ से ऐसी कोई गाइडलांइन नहीं है कि अधिकतम ब्याज दर क्या होनी चाहिए। रिजर्व बैंक ने कहा है कि MFI ग्राहकों से लोन पर इतनी ऊंची दर का ब्याज न लें। रिजर्व बैंक ने कहा कि अगर ये ऐसा करती हैं तो इसके खिलाफ कठोर कदम उठाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : कबाड़ से ‘सोना’ तलाशकर बेच देता है यह शख्स, एक साल में कमा डाले 55 लाख रुपये
संबंधित खबरें
रिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
43 mins agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
2 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
3 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
3 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
4 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
5 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
22 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines