नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को बेटी ईशा अंबानी को अपने समूह के खुदरा कारोबार के नए नेता के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा कि फर्म ने रिकॉर्ड 2 लाख करोड़ का कारोबार हासिल किया है और एशिया के शीर्ष 10 खुदरा विक्रेताओं में से एक है।
अभी पढ़ें – PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 12वीं किस्त आने से पहले पूरी कर लें eKYC, कल है अंतिम दिन
RIL की एक आम बैठक में ईशा के नाम पर मुहर लगा दी गई। इसको उत्तराधिकार योजना के एक और संकेत के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, मुकेश अंबानी ने कंपनी के शेयरहोल्डर्स की 45वीं सालाना आम बैठक (RIL 45th AGM) को संबोधित करने के दौरान अपनी बेटी ईशा अंबानी का परिचय समूह के रिटेल बिजनेस के प्रमुख के तौर पर कराया।
अब छोटे बेटे अनंत को भी मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
इससे पहले आकाश अंबानी को दूरसंचार इकाई, रिलायंस जियो इंफोकॉम के अध्यक्ष का प्रभार दे दिया गया था और अब बेटी को भी दी गई ये बड़ी जिम्मेदारी। बता दें कि आकाश और ईशा जुड़वां भाई-बहन हैं। इनके छोटे भाई हैं अनंत। अब दोनों को जिम्मेदारी के बाद अनंत का भी नंबर लग सकता है। पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत को तेल एवं ऊर्जा कारोबार का जिम्मा सौंप सकते हैं।
अभी पढ़ें – गणेश चतुर्थी पर बैंक बंद रहेंगे? इन शहरों में जानें छुट्टियों की स्थिति
क्या बोलीं ईशा?
रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45 वीं एजीएम (वार्षिक आम बैठक) में नेता के रूप में पेश किए जाने के बाद, ईशा अंबानी ने व्हाट्सएप का उपयोग करके ऑनलाइन किराना ऑर्डर देने और भुगतान करने पर एक प्रस्तुति दी और कहा कि रिलायंस रिटेल एक एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) कारोबार शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि इस व्यवसाय का उद्देश्य उत्पादों को विकसित करना और वितरित करना और सस्ती कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के साथ हर भारतीय की दैनिक जरूरतों को हल करना होगा।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
9 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
13 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
14 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
16 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
17 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
19 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
20 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines