हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Reliance Power ने इनवेस्टर्स का पैसा किया डबल, क्या अभी खरीदना चाहिए ये Stock?

Reliance Power Share Price : पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी के बाद आज फिर से Reliance Power के शेयर प्राइस की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में क्या आपको ये स्टॉक खरीदना चाहिए। चलिए जानें

विज्ञापन

Reliance Power Share Price: पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन में रिलायंस पावर के शेयर की कीमत में 21% का उछाल आया है। पिछले एक महीने में शेयर ने 51% का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक साल में निवेशकों का पैसा दोगुना से भी ज्यादा हो गया है। शुक्रवार, 27 सितंबर, 2024 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में शेयर की कीमत लगभग 5% बढ़कर 46 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुई। जबकि आज यानी 30 सितंबर को इसके शेयर प्राइस में गिरावट देखने को मिल रही है। चलिए जानें रिलायंस पावर के शेयर की कीमत में उछाल की वजह क्या रही?

मिला बड़ा बैटरी स्टोरेज कॉन्ट्रैक्ट

दरअसल, कंपनी के हालिया डेवलपमेंट्स की वजह से शेयर में तेजी आई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, 16 सितंबर को कंपनी ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) से 500 MW/1000 MWh का एक बड़ा बैटरी स्टोरेज कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। जिसकी वजह से भी कंपनी के शेयर में उछाल देखने को मिला है।

इसके अलावा कंपनी ने 18 सितंबर को बताया था कि उसने अपनी सब्सिडियरी कंपनी विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड के बकाया कर्ज के संबंध में अपनी कॉरपोरेट गारंटी, अंडरटेकिंग्स और सभी लिएबिलिटीज और क्लेम्स को रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : क्या आपको मिलेंगे Reliance Industries के बोनस शेयर? ये हो सकती है रिकॉर्ड डेट

क्या अभी खरीदना चाहिए ये Stock? एक्‍सपर्ट की राय

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस वक्त रिलायंस पावर का शेयर प्राइस लॉन्‍ग टर्म अपट्रेंड में दिख रहा है। बता दें कि शुक्रवार को शेयर ने 46.35 रुपये पर पहुंच कर अपना नया ऑल टाइम हाई लगाया। स्टॉक ने लगातार पिछले कुछ महीनों में हाई लेवल टच क‍िया और फ‍िर इसमें डाउन फॉल देखने को मिल।

विज्ञापन

कहा जा रहा है कि इसका प्राइस 58 से 62 रुपये तक जा सकता है लेकिन एक्सपर्ट्स ने इसे ग‍िरावट में खरीदने की सलाह दी है। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर में अभी 33 परसेंट तक का उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसे में अगर आपने लोअर लेवल पर स्टॉक खरीदा है तो आप अभी प्रॉफ‍िट भी बुक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : डबल हुए पैसे…क्या आपको मिला KRN Heat Exchanger IPO? ऐसे देखें अलॉटमेंट स्टेटस

विज्ञापन

(Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। न्यूज24 शेयर खरीदने-बेचने या आईपीओ या म्यूचुअल फंड लेने के लिए रेकमेंड नहीं करता)

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola