JIO 866 Plan with Swiggy Subscription: टेलिकॉम कंपनिया अपने ग्राहकों के लिए कमाल की स्कीम लाती रहती हैं। जिससे ग्राहक कंपनी के साथ जुड़े रहें। इसी बीच मुकेश अंबानी की जियो ने कुछ ऐसा किया है, जो पहले अभी तक किसी भी कंपनी ने नहीं किया था। दरअसल जियो ने 866 रुपए का शानदार प्लान ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है, जिसमें 84 दिन के लिए फूड एग्रीगेटर कंपनी Swiggy का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
इस प्लान के साथ स्विगी क्या आपको ऑफर दे रहा है, इसके बारे में आपको बताते हैं।
- 149 रुपए से ऊपर के ऑर्डर पर 10 डिलीवरी फ्री।
- दूसरा फायदा ये कि 199 रुपए से ऊपर के 10 ऑर्डर पर भी कोई डिलीवरी चार्ज नहीं लगेगा।
- तीसरा फायदा है कि अगर आप Instamart से ऑर्डर बुक करते हैं तो कोई भी टैक्स आपको नहीं चुकाना होगा। ये ऑफर 84 दिन के लिए है।
- चौथा फायदा ये है कि रेगुलर ऑर्डर करने पर 20 हजार Restaurants से 30 फीसदी छूट का लाभ उठा सकते हैं।
सबसे बड़ी बात ये कि 866 रुपए के प्लान पर 50 रुपए का कैशबैक जियो की तरफ से मिल रहा है। यानी 816 का इफेक्टिव प्राइस इसके लिए रहा। ये तो स्विगी के ऑफर की बात हो गई, अब आपको बताते हैं कि इस प्लान में आपको जियो क्या-क्या देने जा रहा है।
- अनलिमिटेड कॉल्स के साथ 84 दिन के लिए रोजाना 2 जीबी डेटा मिल रहा है।
- साथ में ये डेटा 5G रहेगा, यानी खाने के साथ हाई स्पीड डेटा का मजा उठा सकते हैं।
- इन सभी के अलावा जिओ अपने सभी प्लेटफॉर्म जैसे जियो सिनेमा, जियो सावन, जियो टीवी का फ्री में एक्सेस देगा।
यह भी पढ़ें- डिजिटल करेंसी क्या है, कैसे होगी यूज, कब होगी लॉन्च, क्रिप्टो से कितनी है अलग?
खाने के शौकीन लोगों के लिए कमाल का ऑफर
तो इंतजार किस बात का, अगर आप खाने के साथ मूवी या फिर कोई शो देखने के शौकीन हैं तो ये ऑफर आपके लिए ही है। हर तरह के डिलीवरी चार्ज से आप खुद को बचा सकते हैं। Instamart से ऑर्डर करने पर तो आप टैक्स देने से भी बच रहे हैं।
संबंधित खबरें
सोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
41 mins agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
1 hr agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
1 hr ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
4 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
5 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
17 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
18 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines