Shubham Upadhyay
Business Journalist
Read MoreJIO 866 Plan with Swiggy Subscription: टेलिकॉम कंपनिया अपने ग्राहकों के लिए कमाल की स्कीम लाती रहती हैं। जिससे ग्राहक कंपनी के साथ जुड़े रहें। इसी बीच मुकेश अंबानी की जियो ने कुछ ऐसा किया है, जो पहले अभी तक किसी भी कंपनी ने नहीं किया था। दरअसल जियो ने 866 रुपए का शानदार प्लान ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है, जिसमें 84 दिन के लिए फूड एग्रीगेटर कंपनी Swiggy का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
Jio launches a new Swiggy One Lite recharge plan
₹866
3 months Swiggy One Lite subscription
2GB/day
84 days validity.#RelianceJio #SwiggyOneLite pic.twitter.com/WKh9yzUr3F— Mukul Sharma (@stufflistings) November 8, 2023
सबसे बड़ी बात ये कि 866 रुपए के प्लान पर 50 रुपए का कैशबैक जियो की तरफ से मिल रहा है। यानी 816 का इफेक्टिव प्राइस इसके लिए रहा। ये तो स्विगी के ऑफर की बात हो गई, अब आपको बताते हैं कि इस प्लान में आपको जियो क्या-क्या देने जा रहा है।
यह भी पढ़ें- डिजिटल करेंसी क्या है, कैसे होगी यूज, कब होगी लॉन्च, क्रिप्टो से कितनी है अलग?
तो इंतजार किस बात का, अगर आप खाने के साथ मूवी या फिर कोई शो देखने के शौकीन हैं तो ये ऑफर आपके लिए ही है। हर तरह के डिलीवरी चार्ज से आप खुद को बचा सकते हैं। Instamart से ऑर्डर करने पर तो आप टैक्स देने से भी बच रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।