हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर किया राज

आकाश अंबानी के नेतृत्व में जियो सिर्फ एक टेलीकॉम कंपनी नहीं, बल्कि एक ‘एआई-नेटिव टेक जायंट’ बनने की राह पर है. कंपनी अब अंतरिक्ष से इंटरनेट देने के लिए सैटेलाइट ब्रॉडबैंड और जियो एआई क्लाउड जैसे फ्यूचरिस्टिक बिजनेस में तेजी से कदम बढ़ा रही है.

विज्ञापन
जियो यूजर्स की लगातार बढ़ रही संख्या. (Image Credit-AI)

जियो (Jio) प्लेटफॉर्म्स अब शेयर बाजार में कदम रखने जा रहा है. आज देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम और डिजिटल सेवा प्रदाता कंपनी की इस नई शुरुआत में हिस्सेदारी से पहले, इसकी ताकत समझना भी आपके लिए जरूरी है. आंकड़ों पर नजर डालें तो जियो के पास 30 जून 2026 तक, 53.33 करोड़ ग्राहक ग्राहकों का विशाल नेटवर्क है, जिसमें अकेले 28.5 करोड़ से ज्यादा लोग जियो का सुपरफास्ट 5G इस्तेमाल कर रहे हैं. यानी देश का हर दूसरा स्मार्टफोन यूजर आज जियो के नेटवर्क से जुड़ा है.

43 फीसदी मार्केट शेयर पर Jio का राज

सिर्फ मोबाइल ही नहीं, होम ब्रॉडबैंड और जियो एयरफाइबर के जरिए भी कंपनी 43 फीसदी मार्केट शेयर के साथ देश के घरों पर राज कर रही है. जियो के लिए कारोबार बढ़ाने का रास्ता नए ग्राहक जोड़ने के साथ मौजूदा ग्राहकों को अधिक सेवाओं से जोड़ना भी है. अप्रैल से जून 2026 की तिमाही में जियो प्लेटफॉर्म्स का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 39,173 करोड़ रुपये रहा. यानी पिछले साल की समान अवधि से 11.8 प्रतिशत ज्यादा लेकिन इस कारोबार की कहानी केवल मोबाइल रिचार्ज तक सीमित नहीं है.

मोबाइल कनेक्शन के साथ कई अन्य डिजिटल सेवाएं

होम ब्रॉडबैंड, कंटेंट, क्लाउड और कारोबारी सेवाएं कंपनी के विस्तार के अलग-अलग रास्ते हैं, जब एक ग्राहक मोबाइल कनेक्शन के साथ घर का इंटरनेट और दूसरी डिजिटल सेवाएं भी लेता है, तो कंपनी के लिए उस ग्राहक से जुड़ा कारोबार बढ़ाने की संभावना बनती है. लेकिन ताकत सिर्फ ग्राहकों से नहीं, बल्कि मजबूत बैलेंस शीट और बंपर मुनाफे से तय होती है, जियो प्लेटफॉर्म्स का वित्तीय ट्रैक रिकॉर्ड हैरान करने वाला है, वित्तीय वर्ष 2026 के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का कुल रेवेन्यू 1 लाख 46 हजार 885 करोड़ रुपये रहा है, वहीं कंपनी ने 30 हजार 49 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है. सबसे खास बात ये है कि कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन करीब 52 फीसदी है.

विज्ञापन

‘AI-नेटिव टेक जायंट’ बनने की राह पर Jio

आकाश अंबानी के नेतृत्व में जियो सिर्फ एक टेलीकॉम कंपनी नहीं, बल्कि एक ‘एआई-नेटिव टेक जायंट’ बनने की राह पर है. कंपनी अब अंतरिक्ष से इंटरनेट देने के लिए सैटेलाइट ब्रॉडबैंड और जियो एआई क्लाउड जैसे फ्यूचरिस्टिक बिजनेस में तेजी से कदम बढ़ा रही है. साफ है कि ये आईपीओ जियो के लिए सिर्फ शेयर बाजार में एंट्री नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े टेक इन्वेस्टर बनने की तरफ एक नया अध्याय है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola