हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jio IPO: ब्रोकरेज फर्मों ने जताया भरोसा, 5G के साथ AI के क्षेत्र में भी कमाई बढ़ने की उम्मीद

जियो के पास 10 लाख किलोमीटर से अधिक फाइबर नेटवर्क और 3.60 लाख से ज्यादा नेटवर्क टावर होने की जानकारी दी गई है. जून 2026 तक कंपनी के फिक्स्ड ब्रॉडबैंड ग्राहक 2.86 करोड़ थे, जिनमें 1.4 करोड़ जियोएयरफाइबर ग्राहक शामिल थे.

विज्ञापन
जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर का अनौपचारिक ग्रे मार्केट प्रीमियम करीब 251 से 252 रुपये बताया गया. (Photo: ANI)

जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) के प्रस्तावित आईपीओ (IPO) को लेकर शेयर मार्केट में उत्साह बढ़ता दिखाई दे रहा है. कई ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी की मजबूत बाजार स्थिति, बढ़ती कमाई, बेहतर नकदी प्रवाह और तकनीकी क्षमताओं को देखते हुए सकारात्मक रुख अपनाया है. विश्लेषकों का मानना है कि जियो अब केवल दूरसंचार सेवाएं देने वाली कंपनी नहीं रह गई है, बल्कि 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में भी विस्तार कर रही है.

ग्रे मार्केट प्रीमियम से मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर का अनौपचारिक ग्रे मार्केट प्रीमियम करीब 251 से 252 रुपये बताया गया. 1,119 रुपये के ऊपरी मूल्य बैंड के आधार पर यह लगभग 22.5 प्रतिशत के संभावित प्रीमियम का संकेत देता है. हालांकि, ग्रे मार्केट के भाव तेजी से बदलते हैं और इन्हें शेयर की वास्तविक लिस्टिंग कीमत या मुनाफे की गारंटी नहीं माना जा सकता.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30,213 करोड़ रुपये का यह IPO 21 से 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा और 28 अक्टूबर को लिस्टिंग प्रस्तावित है. आईपीओ की शरुआती कीमतें 1,065 से 1,119 रुपये प्रति शेयर बताई गई है. कंपनी की योजना आईपीओ से प्राप्त 27,500 करोड़ रुपये से अपनी प्रमुख सहायक कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम के कर्ज का भुगतान करने की है.

विज्ञापन

कमाई और ग्राहक आधार कंपनी की ताकत

30 जून 2026 तक जियो के ग्राहकों की संख्या 53.33 करोड़ बताई गई है. वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का परिचालन राजस्व 14.6 प्रतिशत बढ़कर 1,46,885 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ करीब 30,049 करोड़ रुपये रहा. एमके ग्लोबल, जीईपीएल कैपिटल, फिलिपकैपिटल और एसबीआईकैप्स सहित कई विश्लेषकों ने कंपनी की विकास संभावनाओं और मूल्यांकन पर सकारात्मक टिप्पणियां की हैं. वहीं, सेंटरम ब्रोकिंग ने वित्त वर्ष 2026 से 2029 के बीच राजस्व, एबिटा और शुद्ध लाभ में सालाना औसतन दोहरे अंकों की वृद्धि का अनुमान जताया है.

5G, AI और ब्रॉडबैंड से आगे बढ़ने की तैयारी

जियो के पास 10 लाख किलोमीटर से अधिक फाइबर नेटवर्क और 3.60 लाख से ज्यादा नेटवर्क टावर होने की जानकारी दी गई है. जून 2026 तक कंपनी के फिक्स्ड ब्रॉडबैंड ग्राहक 2.86 करोड़ थे, जिनमें 1.4 करोड़ जियोएयरफाइबर ग्राहक शामिल थे. कंपनी का AI प्लेटफॉर्म, क्लाउड सेवाएं और उद्यमों के लिए तकनीकी समाधान भविष्य में कमाई के नए रास्ते खोल सकते हैं. बेहतर नकदी प्रवाह और घटते कैपिटल एक्सपेंड क्योर से भी निवेश की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola