Reliance Jio Coin: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने हाल ही में अपना कॉइन जारी किया है। JioCoin को रिलायंस की क्रिप्टो मार्केट में एंट्री के तौर पर देखा जा रहा है। जियोस्फीयर वेब ब्राउजर इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अब जियो कॉइन नामक एक नया फीचर नजर आने लगा है। भले ही कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस टोकन के बारे में कुछ न कहा हो, लेकिन JioCoin से यह चर्चा शुरू हो गई है कि मुकेश अंबानी क्रिप्टो बाजार में क्रांति लाएंगे।
ऐसे कमा सकते हैं कॉइन
Jio ने पॉलीगॉन लैब्स के साथ साझेदारी में JioCoin लॉन्च किया है। इस पार्टनरशिप का उद्देश्य ब्लॉकचेन और Web3 क्षमताओं के साथ JIo की पेशकशों को बढ़ाना है। जियो कॉइन एक रिवॉर्ड-आधारित टोकन है, जिसे यूजर्स Jio Platforms द्वारा तय किए गए विभिन्न मोबाइल या इंटरनेट बेस्ड ऐप से जुड़ने के लिए अर्जित कर सकते हैं। रिलायंस मोबाइल रिचार्ज, रिलायंस स्टोर पर शॉपिंग, जियोमार्ट और रिलायंस गैस स्टेशनों पर इस टोकन का फायदा मिलेगा।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
जियो कॉइन के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इसे हर भारतीय नागरिक एक्सेस कर सकता है और वह भी फ्री में। हालांकि, इस कॉइन को पाने के लिए कुछ पात्रता मानदंड हैं, जिन्हें पूरा करना होगा। उदाहरण के तौर पर आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। आपको पहले कभी भी जियो की किसी भी सहयोगी सेवा को एक्सेस करने या रिवॉर्ड प्रोग्राम में शामिल होने से रोका न गया हो, आपके पास JIoCoin की शर्तों को स्वीकार करने एवं उनका पालन करने के लिए पूरी कानूनी शक्ति, अधिकार और क्षमता होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें – Crypto Market: रिलायंस के Jio Coin का किससे होगा मुकाबला? ये रही पूरी डिटेल
रिडेम्पशन एलिजिबिलिटी
टोकन रिडीम करने के लिए, आपको अतिरिक्त रूप से (1) रिडेम्प्शन के लिए उल्लिखित सभी आवश्यकताओं और शर्तों को पूरा करना होगा (रिवार्ड्स प्रोग्राम के चरणबद्ध कार्यान्वयन के अनुसार), जिसमें वैध जियो मोबाइल नंबर या यूपीआई-लिंक्ड बैंक खाता, जैसा भी लागू हो, शामिल है। ध्यान रहे कि यदि आप कंपनी द्वारा निर्धारित किसी भी मानदंड का पालन करने में विफल रहते हैं, तो कंपनी आपकी पात्रता को सत्यापित करने और आपकी भागीदारी को निलंबित या समाप्त करने सहित उचित कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।
ये है संभावित कीमत
CoinDCX की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो कॉइन रिलायंस इंडस्ट्रीज की सबसे नई योजना है, जो ब्लॉकचेन तकनीक को भारत में लाएगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जियो कॉइन की लॉन्च से भारत में ज्यादा से ज्यादा लोग क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि रिलायंस ने अभी तक इस वर्चुअल कॉइन के आधिकारिक प्राइस का खुलासा नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान जताया गया है कि इसकी कीमत प्रति टोकन 43 रुपये ($0.50) हो सकती है।
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
1 hr ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
8 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
9 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
11 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
11 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
13 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
13 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
16 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
16 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines