Reliance Jio Coin: मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने क्रिप्टोकरेंसी मार्केट और ब्लॉकचेन में कदम रख दिया है। भले ही कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ऐसा कुछ न कहा हो, लेकिन JioCoin के सामने आने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है। Jio ने पॉलीगॉन लैब्स के साथ साझेदारी में JioCoin लॉन्च किया है, जिसे बिटकॉइन को भारत का जवाब भी कहा जा रहा है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
इस तरह मिलेगा फायदा
मुकेश अंबानी हमेशा कुछ नया करने और क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए पहचाने जाते हैं। ऐसे में JioCoin को क्रिप्टोकरेंसी क्रांति के तौर पर देखा जा रहा है। इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी पॉलीगॉन लैब्स के साथ जियो प्लेटफॉर्म्स की साझेदारी की घोषणा के साथ यह माना जाने लगा है कि अंबानी अब क्रिप्टो मार्केट में धूम मचाएंगे। इस पार्टनरशिप का उद्देश्य ब्लॉकचेन और Web3 क्षमताओं के साथ JIo की पेशकशों को बढ़ाना है। Web3 क्षमताओं के एकीकरण से जियो के 450 मिलियन उपयोगकर्ताओं को बेहतर गोपनीयता, व्यक्तिगत डेटा पर नियंत्रण और इनोवेटिव सेवाओं तक पहुंच प्रदान करेगी।
क्या है Jio Coin?
जियो कॉइन एक रिवॉर्ड-आधारित टोकन है, जिसे यूजर्स Jio Platforms द्वारा तय किए गए विभिन्न मोबाइल या इंटरनेट बेस्ड ऐप से जुड़ने के लिए अर्जित कर सकते हैं। रिलायंस मोबाइल रिचार्ज, रिलायंस स्टोर पर शॉपिंग, जियोमार्ट और रिलायंस गैस स्टेशनों पर इस टोकन का फायदा मिलेगा। JioSphere ब्राउजर इस्तेमाल करके इंटरनेट ब्राउज करने पर भी ये टोकन कमाए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें – दुनिया के सबसे बड़े सॉवरेन वेल्थ फंड के सीईओ ने Stock Market पर चेताया, ‘ज्यादा रिटर्न की उम्मीद न रखें’
कैसे काम करता सिस्टम?
ब्लॉकचेन-बेस्ड रिवॉर्ड सिस्टम प्रमुख रूप से तीन स्टेज पर काम करता है: रिवॉर्ड टोकन क्रिएशन, रिवॉर्ड अर्जित करना और रिवॉर्ड रिडीम करना। JioCoin के मामले में, उपयोगकर्ता विशिष्ट कार्यों को पूरा करके टोकन कमा सकते हैं, जैसे कि JioCinema पर कंटेंट स्ट्रीम करना, JioSaavn से जुड़ना, JioMart पर खरीदारी करना या अन्य Jio ऐप और सेवाओं के साथ इंटरेक्शन। रिवॉर्ड सिस्टम पारदर्शिता सुनिश्चित करने, सुरक्षा बढ़ाने और निर्बाध लेनदेन को सक्षम करने के लिए ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करता है। JioCoin के साथ उपयोगकर्ता कई तरह के लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जैसे कि रिवॉर्ड रिडीम करना, स्पेशल ऑफर एक्सेस करना या यहां तक कि रिलायंस के इकोसिस्टम के भीतर टोकन की ट्रेडिंग।
जुड़ना है बेहद आसान
JioCoin का लाभ उठाने के लिए आपको रिलायंस से जुड़ना होगा। JioSphere ऐप पर वॉलेट बनाना बेहद आसान है। Jio Platforms का वेब ब्राउजर JioSphere, ऐप स्टोर और Google Play Store दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। ऐप डाउनलोड करने के बाद, प्रोफाइल सेक्शन में जाएं और शुरू करने के लिए साइन अप करें। कीमत की बात करें, तो कंपनी ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Jio कॉइन की कीमत 43.30 रुपये हो सकती है।
कैसे उठाएंगे लाभ?
उपयोगकर्ता कंपनी या उसके सहयोगियों के ऐप और सेवाओं के माध्यम से पेश की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर टोकन अर्जित करेंगे, जिसे तिमाही आधार पर उनके वॉलेट में जमा किया जाएगा। अब सवाल आता है कि इन कॉइन को कैसे रिडीम किया जाएगा? यूजर के Web3 वॉलेट में JioCoin रिडेम्पशन के बारे में जानकारी दी गई है। आप Jio और उसके सहयोगियों की तरफ से ऑफर किए जाने वाले गुड्स या सर्विस के लिए टोकन रिडीम कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
3 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
10 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
11 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
13 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
13 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
15 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
15 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
17 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
18 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines