Reliance-Disney Deal: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और वर्ल्ड डिज्नी के बीच मेगा डील होने की तैयारी हो रही थी, सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी की वैल्यूएशन को लेकर मामला फंस गया है। और ये मामला कोई छोटा-मोटा नहीं बल्कि 6 अरब डॉलर का है। कल कहा जा रहा था कि आने वाले कुछ ही दिनों में ये डील फाइनल हो जाएगी, लेकिन आज रिपोर्ट्स ऐसी आ रही हैं जिससे लग रहा है कि कहीं मामला बिगड़ ना जाए।

वैल्यूशन रिलायंस की तरफ से लगा है कम

दरअसल बात ये है कि रिलायंस इंडस्ट्री ने डिज्नी स्टार का वैल्यूएशन 3 से 4 अरब डॉलर लगाया हुआ है। वहीं वर्ल्ड डिज्नी अपनी कंपनी की वैल्यूएशन को 10 अरब डॉलर में सेट किए है। यानी बीच में 6 अरब डॉलर का अंतर आ रहा है। अब बात यहीं फंसी हुई है। डिज्नी चाहती है 10 अरब डॉलर में डील हो, वहीं रिलायंस इंडस्ट्री 3 से 4 अरब डालर तक खर्च करने का मन बनाए हुए हैं। हालांकि अभी कंपनी की तरफ से फाइनल प्राइस पर मुहर नहीं लगी है।

साल 2017 में डिज्नी ने 18 अरब डॉलर किए थे खर्च

साल 2017 में जब डिज्नी ने स्टार इंडिया को खरीदा था, तब उसकी वैल्यूएशन 18 अरब डालर थी। हालांकि अब जब रिलायंस इंडस्ट्री इस डिज्नी स्टार को ले रही है तो 3 से 4 अरब डॉलर ही खर्च करने को तैयार है। आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है, क्योंकि अमेरिका और यूरोप में मंदी के आसार दिखाई दे रहे हैं।

हमास-इजराइल वॉर ने भी किया मामला खराब

वहीं हमास और इजराइल का युद्ध चरम सीमा पर पहुंच रहा है। जिसका असर कच्चे तेलों के साथ-साथ दूसरी कमोडिटी पर भी पढ़ने लगा है। ऐसे में अगर दोनों कंपनी को डील करनी है तो अभी फाइनल कर देनी होगी, नहीं तो समस्या और बड़ी हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ