हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Reliance Foundation: Nita Ambani को मिला Global Leadership अवॉर्ड, CSR के लिए हो रही तारीफ

Nita ambani को Reliance Global Leadership award से नवाजा गया है। जिसके बाद नीता अंबानी ने अपने फ्यूचर प्लान पर भी बात की।

विज्ञापन
Photo Credit: Google

Reliance Global Leadership Award: दिल्ली में यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम ने कल लीडरशिप अवार्ड दिए, जिसमें रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी को Global Leadership से अवॉर्ड से नवाजा गया। रिलायंस फाउंडेशन के लिए ये गर्व का समय है। अवार्ड लेने के बाद नीता अंबनी खुश नजर आईं। इस फोरम में नीता अंबानी ने महिलाओं की ताकत बढ़ाने के लिए जोर दिया।

अवॉर्ड लेने के बाद ये कहा नीता अंबानी ने

अवॉर्ड लेने के बाद नीता अंबानी ने कहा कि,’ मैं ये अवार्ड पाने के बाद बेहद ही खुश हूं। हम 75 मिलियन लोगों तक रिलायंस फाउंडेशन के जरिए पहुंचने में सफल रहे हैं। महिलाओं को मजबूत बनाना और उन्हें आगे बढ़ाना ही मेरे लिए सबसे स्पेशल है। आगे नीता अंबानी कहती हैं कि, ‘छोटे बच्चों के लिए देश में शिक्षा और खेल की हर सुविधा होनी चाहिए। साथ में खेल सीखने के साथ खेलने का भी अधिकार होना चाहिए। देश में हम 40 साल के बाद ओलंपिक वापस लाए हैं, साथ में 128 साल बाद क्रिकेट ओलंपिक में शामिल हो रहा है।

विज्ञापन

क्रिकेट के साथ बेसबॉल पर भी करना होगा काम

नीता अंबानी (Nita ambani) के अनुसार,  अमेरिका के लॉस एंजल्स में साल 2028 के ओलंपिक में क्रिकेट खेला जाएगा। इसके अलावा हम भारत में बेसबॉल पर भी काम कर सकते हैं। खेलों से दो देशों की दोस्ती मजबूत होती है।

सायना नेहवाल भी थीं मौजूद

इस अवॉर्ड सेरेमनी में नीत अंबानी (Nita ambani) के साथ युवा बैडमिंटन सनसनी सायना नेहवाल भी थीं। सायना नेहवाल के साथ पीवी सिंधु ने बैडमिंटन के खेल में भारत का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola