Rekha Jhunjhunwala Net Worth Falls : शेयर मार्केट में अभी गिरावट का दौर चल रहा है। काफी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आ रही है। यही कारण है कि कई इन्वेस्टर की संपत्ति में 100-200 करोड़ नहीं, बल्कि कई हजार करोड़ रुपये गिर गई है। इन्हीं में एक हैं मशहूर इन्वेस्टर रहे राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला। पिछले एक महीने में रेखा झुनझुनवाला की संपत्ति में 2360 करोड़ रुपये की कमी आई है। ।
इन शेयरों ने किया नुकसान
रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलिया में इस समय कई कंपनियों के शेयर हैं। उन्हें यह पोर्टफोलियो उनके पति राकेश झुनझुनवाला से मिला था। राकेश झुनझुनवाला शेयर मार्केट के बड़े इन्वेस्टर थे। अगस्त 2022 में इनकी मृत्यु हो गई थी। इस समय इन्वेस्टर्स की नजर रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो पर रहती है। रेखा झुनझुनवाला को जो सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है वह उन्हें टाइटन कंपनी के शेयरों से हुआ है। इस कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई है जिसकी वजह से उनकी कुल संपत्ति 2300 करोड़ से ज्यादा गिर गई।
यह हो गई शेयर की कीमत
पिछले एक महीने में टाइटन के शेयर 11.53 फीसदी गिरे हैं। बुधवार को भी इसमें 0.49 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ इसके शेयर की कीमत 3255 रुपये रह गई। वहीं एक महीने में LIC के शेयर भी करीब 5 फीसदी गिरे हैं। हालांकि बुधवार को इसमें करीब 1 फीसदी का सुधार देखने को मिला। इस सुधार के साथ शेयर की कीमत 931.45 रुपये पर आ गई है।
यह भी पढ़ें : शेयर मार्केट में आज फिर गिरावट; सेंसेक्स 45 अंक टूटा, निफ्टी में कोई बदलाव नहीं
टाइटन में बड़ी हिस्सेदारी
रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन कंपनी के कुल शेयरों में 5.35 फीसदी की हिस्सेदारी है। उनके पास टाइटन कंपनी के 4,74,83,470 शेयर हैं। कंपनी के शेयरों में गिरावट ऐसे समय आई है जब कंपनी ने चौथी तिमाही के रिजल्ट की घोषणा करते हुए बताया था कि कंपनी ने पिछले साल की चौथी तिमाही के मुकाबले 7 फीसदी का प्रॉफिट कमाया है। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 734 करोड़ रुपये के मुकाबले 786 करोड़ हुआ है। वहीं इस दौरान कंपनी के रेवेन्यू में 17 फीसदी का उछाल आया है।
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
3 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
4 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
6 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
7 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
7 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
8 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
10 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
11 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
12 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines