Rekha Jhunjhunwala: स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने वालों की नजर हमेशा दिग्गज निवेशकों पर रहती है। वह जानना चाहते हैं कि टॉप इन्वेस्टर्स कहां निवेश की संभावनाएं तलाश रहे हैं, ताकि उनका भी कुछ भला हो सके। रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) ऐसे ही दिग्गज निवेशकों में शामिल हैं और उनके निवेश वाली एक कंपनी का आज आईपीओ ओपन हुआ है। यदि आप भी इस आईपीओ पर दांव लगाना चाहते हैं, तो आपके पास अब केवल चंद दिन ही बचे हैं।
कब तक लगा सकते हैं बोली?
इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस (Inventurus Knowledge Solutions) का IPO आज यानी 12 दिसंबर से ओपन हुआ है और इसमें 16 दिसंबर तक बोली लगाई जा सकती है। 19 दिसंबर को कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग होगी। इस आईपीओ के जरिए कंपनी की योजना 2,497.92 करोड़ रुपए जुटाने की है। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित है। इसका मतलब है कि कंपनी के मौजूदा निवेशक अपने शेयर बेच रहे हैं।
यह भी पढ़ें – 2025 की अभी से कर लें तैयारी, नए साल में ये 10 Stocks करा सकते हैं बंपर कमाई!
क्या है प्राइस बैंड?
कंपनी ने अपने IPO का प्राइस बैंड 1265 से 1329 रुपए तय किया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम एक लॉट खरीदना होगा और एक लॉट में 11 शेयर्स हैं। आईपीओ का 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 10% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और शेष 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व रखा गया है।
आज इतना हुआ सब्सक्राइब
आज दोपहर तीन बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस का आईपीओ 33% सब्सक्राइब हो चुका था। रेखा झुनझुनवाला ने इस हेल्थकेयर सर्विस प्रोवाइडर कंपनी में निवेश किया है, वह कंपनी के प्रमोटर्स में शामिल हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, झुनझुनवाला के पास कंपनी के 390,478 शेयर हैं। कंपनी के दूसरे प्रमोटर्स की बात करें, तो इसमें सचिन गुप्ता, आर्यमन झुनझुनवाला डिस्क्रिशनरी ट्रस्ट, आर्यवीर झुनझुनवाला डिस्क्रिशनरी ट्रस्ट और निष्ठा झुनझुनवाला डिस्क्रिशनरी ट्रस्ट शामिल हैं।
कैसी है आर्थिक सेहत?
कंपनी की आर्थिक सेहत पर नज़र डालें करें तो साल 24 में इसकी इनकम आय साल-दर-साल के हिसाब से करीब 75% तक बढ़ी है और PAT यानी प्रॉफिट आफ्टर टैक्स में करीब 21.40% की बढ़ोतरी आई है। अब सवाल यह उठता है कि इस कंपनी के आईपीओ पर दांव लगाना चाहिए या नहीं? कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी की आर्थिक स्थिति है और यह इमर्जिंग मार्केट्स ट्रेंड्स का फायदा उठाने में सक्षम है. इसलिए आईपीओ को सब्सक्राइब किया जा सकता है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
अमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 hr ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
4 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
5 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
7 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
7 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
8 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
9 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
10 hrs agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 day agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines