News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Udyog Aadhaar : बिजनेस को बढ़ाने के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है। अगर पैसे न हो तो कई बार बिजनेस आगे बढ़ नहीं पाता और सपने अधूरे रह जाते हैं। लेकिन अब आपके सपने अधूरे नहीं रहेंगे। केंद्र सरकार की तरफ से बिजनेस करने वालों को आधार कार्ड जारी किया जाता है जिसे उद्योग आधार कहते हैं। इसके जरिए आप अपने बिजनेस के लिए 25 लाख से 10 करोड़ रुपये तक का लोन ले सकते हैं।
आधार आपके पास मौजूद सामान्य आधार कार्ड से अलग होता है। वे कंपनियां जो माइक्रो, स्मॉल या मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) की श्रेणी में आती हैं, वे उद्योग आधार के तहत रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। उद्योग आधार में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद एक सर्टिफिकेट मिलता है जिसपर 12 नंबर का यूनिक नंबर होता है। आम भाषा में इसे ही उद्योग आधार कार्ड कह देते हैं। इसे MSME रजिस्ट्रेशन भी कहा जाता है। वे कंपनियां जिनका इन्वेस्टमेंट 1 करोड़ रुपये से कम और सालाना टर्नओवर 250 करोड़ रुपये से कम होता है, वे MSME के तहत अपने कारोबार का रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।
MSME में रजिस्ट्रेशन के 3 क्राइटेरिया हैं। ये कंपनी के इन्वेस्टमेंट और टर्नओवर के अनुसार हैं। इन्वेस्टमेंट और सालाना टर्नओवर के अनुसार ही कंपनी को माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज में बांटा गया है।
माइक्रो एंटरप्राइजेज: 1 करोड़ रुपये से कम का निवेश और 5 करोड़ रुपये से कम टर्नओवर
स्मॉल एंटरप्राइजेज: 10 करोड़ रुपये से कम का निवेश और 50 करोड़ रुपये तक का टर्नओवर
मीडियम एंटरप्राइजेज: 50 करोड़ रुपये से कम का निवेश और 250 करोड़ रुपये रुपये तक का टर्नओवर
यह भी पढ़ें : सरकार की योजना बना देगी अंबानी-अडानी, खड़ा करें करोड़ों का कारोबार
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।