Recharge Plan with Cashback Offers: रिचार्ज करने की सोच रहे हैं? तो कितने दिनों की वैधता वाले प्लान को अपनाना चाहते हैं? आप 1 दिन, 28 दिन या 84 दिन या फिर 365 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान में से कोई भी प्लान चुन सकते हैं। हालांकि, हर महीने रिचार्ज करने की झंझट से छुटकारा पाने के लिए आप 84 दिनों की वैधता वाले प्लान को अपना सकते हैं।
आज हम आपके लिए रिलायंस जियो (Reliance Jio) का शानदार प्लान लेकर आए हैं जो अपने ग्राहकों को रिचार्ज के साथ सिर्फ कॉलिंग, डेटा ही नहीं बल्कि 50 रुपये का कैशबैक (Jio Rs 50 Cashback Offer) और स्विगी की मेंबरशिप फ्री (Swiggy One Lite Membership) में दे रहा है। आइए जानते हैं कि आप किन प्लानों के साथ कई सारी सर्विस का फायदा पा सकते हैं।
84 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान
जियो की ओर से अपने 84 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान के साथ शानदार बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। प्लान के साथ 699 रुपये का स्विगी वन लाइट सदस्यता बिल्कुल फ्री मिल रहा है। इसके अलावा कॉलिंग, एसएमएस और डेटा का फायदा भी मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- Jio से लेकर BSNL के पॉपुलर Recharge Plans!
866 रुपये के रिचार्ज में 699 का स्विगी मेंबरशिप फ्री
जियो अपने 866 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ 699 रुपये का स्विगी मेंबरशिप फ्री दे रहा है। ये सदस्यता तीन महीने तक की होगी, जिसके तहत ग्राहक को प्रति ऑर्डर पर छूट का फायदा मिल सकेगा। 866 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ 50 रुपये का कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है।
Jio Rs 866 Recharge Plan Details
जियो का 866 रुपये वाला प्लान रोजाना 2GB डेटा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ है। इसके अलावा रोजाना 100 SMS और जियो ऐप्स जैसे- जियो सिनेमा, जियो कलाउड और जियो टीवी आदि शामिल हैं। प्लान के साथ हाई स्पीड इंटरनेट का फायदा मिलता है।
ये भी पढ़ें- SBI Green FD: कितना मिलेगा ब्याज? जानिए
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
6 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
18 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
22 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
23 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines