मोदी सरकार की बड़ी सौगात! इन निवेशकों को दिवाली से पहले मिलेगा तोहफा; जानिए कैसे
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

RD Interest Rate: आज के समय में हर कोई किसी न किसी तरह से निवेश करना चाहता है। म्यूचुअल फंड, छोटी बचत योजना से लेकर शेयर बाजार आदि में कई निवेशकों द्वारा निवेश किया जाता है। पोस्ट ऑफिस से लेकर बैंक द्वारा दी जा रही योजनाओं में अगर आप भी निवेश करते हैं तो जल्दी आपको मोदी सरकार की ओर से एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकार द्वारा निवेशकों के लिए बड़ी सौगात दी जा सकती है।
मोदी सरकारी की ओर से दिवाली के बाद आरडी खाताधरकों को फायदा मिलेगा। सरकारी की ओर से उन्हें अधिक लाभ दिया जाएगा जिन्होंने दिसंबर तिमाही के लिए 5 साल की आरडी जमा की है। पोस्ट ऑफिस आरडी के इन निवेशकों को अधिक ब्याज के जरिए फायदा मिल सकता है।
पोस्ट ऑफिस की आरडी पर निवेशकों को अधिक ब्याज का फायदा मिल सकता है। 5 साल की आवर्ती जमा पर ग्राहकों को 6.7 प्रतिशत ब्याज का फायदा मिल सकता है। अधिक समय के लिए की गई आरडी पर लोगों को अधिक ब्याज का लाभ मिलेगा।
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Senior Citizen Saving Scheme), किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund), सुकन्या समृद्धि स्कीम (Sukanya Samriddhi Scheme) जैसी छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दर में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि सरकार द्वारा हर तीसरे महीने में ब्याज रेटों की समीक्षा की जाती है। ऐसे में इनमें बदलाव करने या न करने की भी उम्मीद हो सकती है। आगामी दिसंबर में आरडी के ब्याज रेट में बढ़ोतरी की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: