RBI News: जब भी नोटों से जुड़ी कोई खबर सामने आती है, लोगों के कान खड़े हो जाते हैं। अगर खबर नए नोटों के आने की हो, तो यह चर्चा भी शुरू हो जाती है कि क्या पुराने नोटों को बंद किया जा रहा है? नए नोट आने के बाद पुरानी करेंसी का क्या होगा? भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 100 और 200 रुपये के नोटों को लेकर ऐसी ही खबर सुनाई है। RBI की तरफ से बताया गया है कि जल्द ही 100 और 200 के नए नोट जारी किए जाएंगे।
कब जारी होते हैं नोट?
अब इस खबर के सामने आते ही चर्चा शुरू हो गई और यह सवाल लोगों के मन में घोड़े की तरह दौड़ रहा है कि पुराने नोटों का क्या होगा? RBI कुछ मामलों में नए नोट जारी करता है। उदाहरण के तौर पर बाजार में मौजूद करेंसी नोट काफी पुराने हो गए हों, नोटों के डिजाइन आदि में बदलाव किया गया हो या फिर कुछ नोटों को चलन से बाहर किया जा रहा हो। जैसा कि नोटबंदी के समय देखने को मिला था।
क्या होगा बदलाव?
रिजर्व बैंक की तरफ से 100 और 200 रुपये के नोट जारी करने की वजह भी बताई गई है। RBI का कहना है कि इन नोटों के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। बदलाव केवल RBI गवर्नर के हस्ताक्षर को लेकर होगा। दरअसल, रिजर्व बैंक के गवर्नर के तौर पर संजय मल्होत्रा ने काम संभाल लिया है। इसलिए उनके हस्ताक्षर वाले 100 और 200 नए नोट जारी किए जाएंगे। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसमें नए गवर्नर की नियुक्ति के बाद उनके हस्ताक्षर वाले नोट जारी होते हैं।
पुराने नोटों का क्या होगा?
नए नोटों के आने से बाजार में पहले से मौजूद पुराने नोटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि पुराने 100 और 200 के नोट वैध बने रहेंगे और उन्हें बंद नहीं जाएगा। नए नोटों को जल्द ही ATM मशीनों में लोड किया जाएगा। इसका मतलब है कि अगले कुछ दिनों में जब आप एटीएम से पैसा निकालेंगे तो आपको 100 और 200 के नए नोट भी मिलेंगे।
2016 में हुई थी नोटबंदी
नोटबंदी नवंबर 2016 में हुई थी। इसके तहत 500 और 1000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया था। बाद में सरकार 2000 रुपये के नोट लेकर आई। इस नोट के लिए एटीएम मशीनों में बदलाव किया गया। हालांकि, मई 2023 में RBI ने 2000 रुपये के नोट को भी बंद करने का फैसला लिया। जिस समय 2000 रुपये के नोट को बंद करने का निर्णय लिया गया, उस समय सर्कुलेशन में 2000 रुपये के नोट की मात्रा करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा थी।
यह भी पढ़ें – Holi 2025: होली का गुलाल और गुजिया, कैसे बनेंगे इकोनॉमी के माथे का टीका, समझिये पूरा गणित
संबंधित खबरें
अब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
55 mins agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
2 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
3 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
23 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines