Savings Account Interest Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में नीतिगत ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया था। रेपो रेट में पांच साल के लंबे इंतजार के बाद कमी की गई है। ऐसे में एक तरफ जहां लोन सस्ते होने की उम्मीद बढ़ी है। वहीं, बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और बचत खाते पर मिलने वाले ब्याज में भी बदलाव कर सकते हैं। इस बीच, प्राइवेट सेक्टर के RBL बैंक ने इसकी शुरुआत कर दी है। बैंक ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव किया है।
15 से होंगी प्रभावी
RBL बैंक के इस फैसले से कुछ हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) को फायदा होगा। जबकि कुछ इस लाभ से वंचित रह जाएंगे। प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक ने स्मॉल बैलेंस पर दी जाने वाली ब्याज दर में 25 बेसिक पॉइंट्स की कटौती भी की है। नई दरों के अनुसार, ऐसे खाताधारक जिनके अकाउंट में 10 लाख रुपये से 25 लाख रुपये तक का डेली बैलेंस रहता है, उन्हें 6.5% की दर से ब्याज मिलेगा। नई दरें पहले की तुलना में 0.5% ज्यादा हैं। इसी तरह, 50 करोड़ रुपये से 75 करोड़ रुपये के बीच के डेली बैलेंस पर 6% ब्याज मिलेगा, जो पहले की तुलना में 0.75% अधिक है। नई दरें 15 फरवरी से प्रभावी हो जाएंगी।
इन्हें बड़ा फायदा
इस संशोधित ब्याज दर से सबसे अधिक लाभ उन खाताधारकों को होगा जिनके अकाउंट में रोजाना 200 करोड़ रुपये और 400 करोड़ रुपये तक की धनराशि रहती है। पहले ऐसे अकाउंट होल्डर्स को 4% की दर से ब्याज मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 6% कर दिया गया है। यानी सीधे 2% की बढ़ोतरी हो गई है। वहीं, कुछ स्लैब ऐसे भी हैं, जहां ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यहां कोई बदलाव नहीं
25 लाख रुपये से 3 करोड़ रुपये तक के डेली बैलेंस वाले खाताधारकों को पहले की तरह 7.5% की दर से ब्याज मिलेगा। ऐसे ही 3 करोड़ रुपये से 7.5 करोड़ रुपये का बैलेंस मेन्टेन करने वालों को 6.5% ब्याज ही मिलेगा। 7.5 करोड़ रुपये से लेकर 50 करोड़ रुपये वाले डेली बैलेंस खातों पर भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन पर 6.25% ब्याज मिलेगा।
यहां कम हुआ ब्याज
आरबीएल बैंक की वेबसाइट के अनुसार, ब्याज दरों में सबसे ज्यादा गिरावट उन हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल्स के लिए आई है, जिनका डेली बैलेंस 75 करोड़ से लेकर 125 करोड़ रुपये तक है। इन एचएनआई को अब 6% ब्याज मिलेगा, जो 150 बेसिस पॉइंट (1.5%) कम है। 400 करोड़ रुपये से अधिक और 500 करोड़ रुपये तक के डेली बैलेंस के लिए बैंक ने ब्याज दर को 6.75% से घटाकर 6% कर दिया है।
कब मिलेगा ब्याज?
1 लाख रुपये तक के डेली बैलेंस के लिए आरबीएल बैंक 3.25% ब्याज दर की पेशकश कर रहा है, जो कि पहले के 3.5% से 25 आधार अंक कम है। 1 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक के बैलेंस पर अब 4.5% ब्याज मिलेगा, जो कि पहले के 5.5% की तुलना में 100 आधार अंक कम है। बैंक के अनुसार, सेविंग अकाउंट पर ब्याज की गणना डेली बैलेंस के आधार पर की जाती है, लेकिन इसका भुगतान हर तिमाही में किया जाता है। खाताधारकों को ब्याज 30 जून, 30 सितंबर, 31 दिसंबर और 31 मार्च को मिलेगा।
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
4 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
4 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
5 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
7 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
10 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
10 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
12 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
13 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
13 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines