RBI Update on Inflection: देश में बढ़ती महंगाई पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बड़ी अपडेट दी है, FICCI & IBA के कार्यक्रम में RBI गवर्नर ने कहा है कि मौजूदा दौर में हर तरफ से चुनौती मिल रही है। दुनियाभर के अंदर संकट का समय चल रहा है। इसलिए हमनें महंगाई को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं। साथ ही पिछले 1.5 साल में जो भी RBI ने जो भी फैसले किए हैं, उससे देश में हालत स्थिर ही रहे हैं।
रिस्क वेटेज पर रखी अपनी प्लानिंग
वहीं गवर्नर शक्तिकांत दास ने रिस्क वेटेज के मामले में भी अपनी राय रखी, उन्होंने कहा कि काफी मंथन के बाद ही ये फैसला लिया गया है। इसलिए बैंकों को लंबे प्लान पर काम करने की जरूरत है। शॉर्ट टर्म में कहीं ना कहीं बैंकों के साथ इकॉनमी के लिए भी खतरा हो सकता है। आपको बताते चलें कि कुछ ही दिन पहले आरबीआई ने अनसिक्योर्ड लोन लोन पर रिस्क वेटेज 25 फीसदी की दर से बढ़ा दिया था। जिसके बाद से बैंकों को ज्यादा रिजर्व अनसिक्योर्ड लोन के लिए बनाना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- Byju’s की बढ़ी मुसीबत! ED से 9,000 करोड़ का नोटिस जारी; लगा FEMA उल्लंघन का आरोप
कंज्यूमर लोन तक ही है अभी सीमित
गवर्नर शक्तिकांत दास आगे कहते हैं कि इस समय बैंक पर्सनल लोन के साथ, ऑटो सेक्टर में भी लोन तेजी से दिए जा रहे हैं। इसलिए अभी कंज्यूमर लोन तक ही रिस्क वेटेज को बढ़ाया गया है। अनसिक्योर्ड लोन से देश की इकॉनमी पर प्रेशर पड़ता ही है, इसलिए रिस्क वेटेज का फैसला ठीक है। बैंकों को टेस्ट मैच के जैसे लंबी पारी खेलने पर फोकस करना चाहिए।
महंगाई पर ये है आगे का प्लान
महंगाई पर काबू करने के लिए आरबीआई ने रेपो रेट में मार्केट की स्थिति के अनुसार बदलाव किए हैं। हमारी नजर देश की महंगाई पर बनी हुई है। रिटेल के रिजल्ट उम्मीद के अनुसार रहे हैं, फिर भी हमारी नजर रेपो रेट पर है। वहीं भारतीय रुपए ने भी अमेरिकी मार्केट के प्रेशर में खुद को ज्यादा गिरने नहीं दिया है।
संबंधित खबरें
120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 hr agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
2 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
2 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
4 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
5 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
5 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
6 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
6 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
7 hrs agoअब आपकी UPI पेमेंट से सरकार लगाएगी देश की तरक्की का हिसाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines