महंगाई पर RBI ने दिया अपडेट, 'टेस्ट मैच खेलें बैंक, तभी बनेगी बात'

RBI Update on Inflection: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया है कि महंगाई को कंट्रोल करने के लिए हर संभव कोशिश बैंक और सरकार की तरफ से की जा रही है।

rbi, shaktikanta das, ficci & iba

Photo Credit: Google

विज्ञापन

RBI Update on Inflection: देश में बढ़ती महंगाई पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बड़ी अपडेट दी है, FICCI & IBA के कार्यक्रम में RBI गवर्नर ने कहा है कि मौजूदा दौर में हर तरफ से चुनौती मिल रही है। दुनियाभर के अंदर संकट का समय चल रहा है। इसलिए हमनें महंगाई को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं। साथ ही पिछले 1.5 साल में जो भी RBI ने जो भी फैसले किए हैं, उससे देश में हालत स्थिर ही रहे हैं।

विज्ञापन

रिस्क वेटेज पर रखी अपनी प्लानिंग

वहीं गवर्नर शक्तिकांत दास ने रिस्क वेटेज के मामले में भी अपनी राय रखी, उन्होंने कहा कि काफी मंथन के बाद ही ये फैसला लिया गया है। इसलिए बैंकों को लंबे प्लान पर काम करने की जरूरत है। शॉर्ट टर्म में कहीं ना कहीं बैंकों के साथ इकॉनमी के लिए भी खतरा हो सकता है। आपको बताते चलें कि कुछ ही दिन पहले आरबीआई ने अनसिक्योर्ड लोन लोन पर रिस्क वेटेज 25 फीसदी की दर से बढ़ा दिया था। जिसके बाद से बैंकों को ज्यादा रिजर्व अनसिक्योर्ड लोन के लिए बनाना पड़ रहा है।

कंज्यूमर लोन तक ही है अभी सीमित

गवर्नर शक्तिकांत दास आगे कहते हैं कि इस समय बैंक पर्सनल लोन के साथ, ऑटो सेक्टर में भी लोन तेजी से दिए जा रहे हैं। इसलिए अभी कंज्यूमर लोन तक ही रिस्क वेटेज को बढ़ाया गया है। अनसिक्योर्ड लोन से देश की इकॉनमी पर प्रेशर पड़ता ही है, इसलिए रिस्क वेटेज का फैसला ठीक है। बैंकों को टेस्ट मैच के जैसे लंबी पारी खेलने पर फोकस करना चाहिए।

विज्ञापन

महंगाई पर ये है आगे का प्लान

महंगाई पर काबू करने के लिए आरबीआई ने रेपो रेट में मार्केट की स्थिति के अनुसार बदलाव किए हैं। हमारी नजर देश की महंगाई पर बनी हुई है। रिटेल के रिजल्ट उम्मीद के अनुसार रहे हैं, फिर भी हमारी नजर रेपो रेट पर है। वहीं भारतीय रुपए ने भी अमेरिकी मार्केट के प्रेशर में खुद को ज्यादा गिरने नहीं दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ