RBI Update on 2000 Rupee Note: देश में 2000 रुपये के नोट बंद किए हुए डेढ़ साल से ज्यादा टाइम हो चुका है, लेकिन अभी भी हजारों करोड़ रुपये के ये नोट लोगों के पास पड़े हुए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में बताया है कि 2000 रुपये के कुल नोटों में से 98% बैंकों में वापस आ चुके हैं। यानी, लगभग 2% नोट अभी भी लोगों के पास पड़े हुए हैं। यह काफी बड़ा नंबर है और RBI इस बात को लेकर चिंतित है।
7,117 करोड़ रुपये लोगों के पास?
हाल ही में केंद्रीय बैंक RBI ने 2000 रुपये के नोटों की वापसी का डेटा शेयर करते हुए जानकारी दी है कि इस वैल्यू के 98 फीसदी नोट बैंक के पास वापस पहुंच चुके हैं, बावजूद इसके अभी भी लोग के पास 7,117 करोड़ रुपये की वैल्यू के गुलाबी नोट अपने पास छुपा रखें हैं। शुरुआती दौर में इन नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने के बाद इनकी वापसी काफी तेजी हुई थी, लेकिन अब काफी मुश्किल से ये नोट वापस आ रहे हैं।
अब तक कितने गुलाबी नोट आए वापस?
भारतीय रिजर्व बैंक ने बीते 1 जुलाई 2024 को जो डेटा शेयर किया था उसके अनुसार 7581 करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट मार्केट में बचे हुए हैं, जबकि ताजा डेटा में बताया गया है कि ये आंकड़ा अभी भी 7000 करोड़ के ऊपर बना हुआ है। बीते दो महीने में सिर्फ 320 करोड़ के नोट की वापस आए हैं। जबकि अक्टूबर का डेटा तो और भी चौंकाने वाला है जो दिखाता है कि इसकी रफ्तार कितनी कम हो चुकी है।
ये भी पढ़ें : दिवाली से पहले बुरी खबर! भारत को छोड़ Apple को करना पड़ सकता है चीन का रुख, जानें क्या है वजह
लोग क्यों नहीं बदल रहे 2000 रुपये के नोट?
इसके कई कारण हो सकते हैं। पहला जानकारी का अभाव, हो सकता है कि कुछ लोगों को अभी भी इस बात की जानकारी न हो कि उन्हें 2000 रुपये के नोट बदलवाने हैं। जबकि कुछ लोगों के लिए बैंक या डाकघर जाना मुश्किल हो सकता है। वहीं, हो सकता है कि कुछ लोग इन नोटों को काले धन के रूप में छिपा कर रख रहे हों।
2000 रुपये के नोटों को कहां और कैसे जमा करें?
आप 2000 रुपये के नोटों को RBI के क्षेत्रीय कार्यालयों या किसी भी नजदीकी डाकघर के जरिए ये नोट जमा करा सकते हैं।
संबंधित खबरें
$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
1 hr agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
3 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
4 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
7 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
8 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
23 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines