RBI on 2000 Rupee Notes: देश के रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने 2000 के नोट को लेकर बड़ी अपडेट दी है। रिजर्व बैंक की तरफ से बताया गया है कि अभी भी मार्केट में करीब 10,000 हजार करोड़ के नोट मौजूद हैं। उम्मीद है कि आने वाले समय में ये भी वापिस आ जाएंगे। आपको बता दें कि आरबीआई की तरफ से बैंकों मे नोट जमा करने के सिए 30 सितंबर 2023 आखिरी तारीख तय की गई थी। तब तक 87 फीसदी नोट वापिस आरबीआई के पास आ चुके थे।
अभी भी बदले जा सकते हैं नोट
RBI के देशभर में मौजूद 19 रीजनल कार्यालय पर 2000 के नोट को बदल सकते हैं। हालांकि इसके लिए सीमा तय की गई है, यानी एक बार में 20,000 की धनराशि के नोट ही बदल सकते हैं। इसलिए अगर अभी भी आपके पास नोट हैं तो फिर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप आरबीआई के कर्यालय या फिर पोस्ट के जरिए अपने नोट को बदल सकते हैं।
ऐसे पोस्ट के जरिए बदलें 2000 नोट
अगर आप आरबीआई के कार्यालय नहीं जा पाते हैं, या फिर पोस्ट के जरिए बदलना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ नियम रिजर्व बैंक ने बनाए हैं। दरअसल नोट के साथ आपको एक सफेद कागज पर अपनी डिटेल्स लिख कर भेजनी होगी। जैसे आपका नाम, पता, आधार डिटेल्स, पेन डिटेल्स, के साथ नोटों की संख्या के बारे में बताना होगा। इसके अलावा अपनी ईमेल आईडी के साथ अकाउंट्स डिटेल्स भी देनी होगी, जिससे बाद में आपके अकाउंट में नोट के बदले धनराशि भेजी जा सके।
फेक न्यूज से रहें दूर
सोशल मीडिया पर कई ऐसे मेसेज चल रहे हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि RBI अपने ऑफिस पर नोट जमा करने की आखिरी तारीख तय कर सकता है। पर आपको बता दें कि ये फेक न्यूज है। रिजर्व बैंक का ऐसा कोई भी प्लान अभी नहीं है। आप कभी भी जाकर अपने नोट को बदल सकते हैं।
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
5 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
7 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
9 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
9 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
10 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
11 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
13 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
13 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
14 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines