RBI Rules: आज के समय में हर किसी के पास बैंक अकाउंट है। सभी के लिए बैंक में अकाउंट होने की वजह अलग-अलग है। सभी अलग-अलग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए बैंक खाते का यूज कर रहे हैं। कोई बचत के लिहाज से तो कोई व्यापार संबंधित लेनदेन के लिए बैंक खाते को अपनाते हैं। इसके अलावा एफडी, आरडी समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं, किसी को ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए भी बैंकिंग सुविधा का लाभ उठाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप लेनदेन नहीं करते हैं तो आपका बैंक खाता बंद हो सकता है।
जी हां, भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार बैंक खाते से लेनदेन करना है। अगर कोई नहीं करता है तो उसके अकाउंट डीएक्टिव किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि कितने दिनों में बैंक अकाउंट से लेनदेन करना जरूरी होता है?
कितने दिनों में बैंक अकाउंट से लेनदेन जरूरी
अगर बैंक अकाउंट यूजर हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपको 730 दिनों (2 साल) के अंदर लेनदेन करना होगा। अगर 2 साल से ज्यादा हो जाए और किसी तरह का लेनदेन आप अपने बैंक अकाउंट से नहीं करते हैं तो आपका खाता निष्क्रिय कर दिया जाएगा।
बैंक खाता निष्क्रिय होने पर क्या होता है?
दरअसल, बैंक अकाउंट के डीएक्टिव होने पर आप अपने खाते से किसी तरह का लेनदेन नहीं कर सकते हैं। यहां तक कि बैंक खाते में जमा राशि का भी आप इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। बैंक खाते में रकम जमा रहेगी और उस पर नियमित ब्याज भी दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बैंक खाते में पैसे भेजने की ये गलती पहुंचा देगी जेल, जानें RBI के नियम
कैसे करें बैंक खाता एक्टिव?
डीएक्टिव बैंक अकाउंट को एक्टिव करने के लिए आपको अपने बैंक ब्रांच जाना होगा। यहां जाकर आपको केवाईसी प्रक्रिया को अपनाना होगा। इसके लिए बैंक में केवाईसी फॉर्म को जमा करें। साथ ही दो तस्वीर, पैन कार्ड और आधार कार्ड जैसे दस्तावेज को जमा करें। अगर ज्वाइंट बैंक अकाउंट है तो इसके लिए दोनों खाताधारकों के लिए KYC documents को बैंक में जमा करना जरूरी है।
क्या है RBI का नियम?
आरबीआई के नियम के अनुसार 2 साल से ज्यादा होने पर अगर बैंक खाते से कोई लेनदेन नहीं होता है, तो आपके खाते को एक्टिव न होने के कारण डीएक्टिव कर दिया जाता है। ऐसे में बैंक जाकर केवाईसी प्रक्रिया को अपनाना जरूरी होता है। इसके लिए आपको किसी तरह का भुगतान नहीं करना होता है। डीएक्टिव खाते में अगर बैलेंस भी नहीं है तो आप पर कोई पेनाल्टी नहीं लगती है।
ये भी पढ़ें- Window AC भी आपको पहुंचा सकता है जेल! जानें क्या कहता है भारतीय कानून
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
7 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
10 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
11 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
12 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
14 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
15 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
16 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
17 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines