RBI Rules: बैंक खाताधारकों के लिए खुशखबरी! 1 या 2 नहीं, 4 लोगों को बना सकेंगे नॉमिनी; जानें नया नियम

Banking Laws Amendment Bill 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2024 में बैंक से जुड़े नियमों का जिक्र किया गया जिसमें 4 लोगों को बैंक खाते से जोड़ने का बिल पास हो चुका है।

RBI Rules of Bank Account Nominee Banking laws amendment bill

बैंक खाता नामांकित व्यक्ति के आरबीआई नियम

RBI Rules of Bank Account Nominee: आज के समय में शायद ही कोई हो जिसका बैंक में खाता खुला हुआ न हो, वरना सभी बैंक अकाउंट रखते हैं और इसका इस्तेमाल पैसे जमा करने से लेकर विभिन्न योजना का लाभ उठाने के लिए करते हैं। यहां तक कि बैंक अकाउंट से किसी न किसी एक नॉमिनी को भी एड करते हैं। घर के किसी सदस्य को नॉमिनी के तौर पर जोड़ा जा सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) द्वारा बैंक अकाउंट से सिर्फ एक नॉमिनी को जोड़ने का प्रावधान दिया गया था, लेकिन अब इसमें बदलाव हो चुका है।

1 या 2 नहीं, 4 लोगों को बना सकेंगे नॉमिनी

बैंककारी विधियां (संशोधित) विधेयक के मुताबिक एक व्यक्ति अपने बैंक अकाउंट से 4 नॉमिनी को जोड़ सकता है। 3 दिसंबर, मंगलवार को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2024 पेश किया, जिसमें बैंकिंग से संबंधित कई नियम रहे और उन्हें मंजूरी मिल चुकी है।

जुलाई 2024 में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पारित बैंककारी विधियां (संशोधित) विधेयक, 2024 (Passed Banking Laws Amendment Bill) का जिक्र किया था। बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2024 में कई बड़े बदलाव किए गए जिनमें से एक बैंक खाते से चार लोगों को जोड़ने वाला नियम भी शामिल है।

आम लोगों के लिए कैसे फायदेमंद?

लोकसभा में पास हो चुके बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2024 आम लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। बैंक खाते से चार नॉमिनी को जोड़ा जा सकेगा। इतना ही नहीं, नॉमिनी को जोड़ने के दो तरीके होंगे, जिनमें पहला ये है कि बैंक खाताधारक हिस्सेदारी देने के लिए जोड़ सकते हैं। दूसरा ये है कि नॉमिनी को सीक्वेंस में रखा जा सकता है, जिससे एक नॉमिनी को पैसे मिलने के बाद दूसरे नॉमिनी फिर तीसरे और फिर चौथे नॉमिनी को पैसा मिलेगा। नॉमिनी जोड़ने के लिए बैंक खाताधारक खुद ऑप्शन चुन सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ