RBI new rules for loan e-aggregators: भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई कस्टमर्स की सुविधा के लिए आए दिन कई बड़े फैसले ले रहा है। इस बीच आरबीआई ने पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैंकों के एजेंट के तौर पर काम कर रहे लोन सेरिस प्रोवाइडर्स (LSP) के लिए नए नियमों का प्रस्ताव दिया है जिसमें कहा गया है कि LSP अपने पास होने वाली लोन की सारी डिटेल्स कस्टमर्स को दें। आगे जाकर लोन लेने वाले लोगों की सुविधा के लिए केंद्रीय बैंक द्वारा यह बड़ा कदम उठाया गया है।
एलएसपी क्या होता है?
आपको बता दें कि एलएसपी लोन प्रोवाइडर्स के एग्रीगेटर के रूप में भी काम करते हैं। ऐसे में उसके पास कई सारे लोन प्रोवाइडर्स के बारे में जानकारी होती है। एलएसपी रेगुलेटेड बैंकिंग यूनिट (आरई) का एजेंट होता है जो कस्टमर्स जोड़ने, प्राइस निर्धारित करने, मॉनिटरिंग और स्पेसिफिक कर्ज की रिकवरी या कर्ज पोर्टफोलियो में मौजूदा आउटसोर्सिंग गाइडलाइंस के अनुरूप काम करता है। आरबीआई ने कहा कि ऐसे मामलों में, खासकर जहां एलएसपी लोन देने वाली कई इकाइयों के साथ जुड़ा है, वहां कर्ज देने वाले को पहले से लोन लेने वाले कस्टमर की पहचान नहीं होनी चाहिए।
प्रस्ताव के अनुसार एलएसपी को लोन लेने वाले की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सभी इच्छुक कर्जदाताओं के पास उपलब्ध प्रस्तावों का डिजिटल ब्योरा देना चाहिए जिसमें लोन देने वाली इकाई का नाम, लोन अमाउंट और टाइम पीरियड के अलावा एनुअल परसेंटेज रेट और बाकी शर्तों की डिटेल्स देनी चाहिए। केंद्रीय बैंक द्वारा इस प्रस्ताव पर 31 मई तक टिप्पणियां मांगी गई हैं।
फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए कई बदलाव नहीं
आपको बता दें कि आरबीआई ने शुक्रवार को जानकारी दी कि फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए सरकारी सिक्योरिटीज, राज्य विकास लोन और कॉरपोरेट बांड में फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: चुटकियों में मिलेगा कम ब्याज पर पर्सनल लोन, बस अपनानी होंगी ये ट्रिक्स
संबंधित खबरें
पति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
58 mins ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 hr agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
2 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
6 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
7 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
7 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
23 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines