क्यों बंद हो रहे ATM? RBI की रिपोर्ट में खुलासा, जानें बैंकों के फैसले के पीछे की वजह

ATM in India: देश में लगातार ATM की संख्या घटती जा रही है। RBI ने सितंबर 2023 से सितंबर 2024 तक के आंकड़ों का डेटा जारी किया है, जिसमें ATM की घटती संख्या को देखा जा सकता है।

ATM

ATM in India: भारत में कैश के लेनदेन में बढ़ोतरी दर्ज की गई, इसके बावजूद भी ATM की संख्या लगातार कम होती जा रही है। कैश के बढ़ते लेनदेन के बीच भी लोगों ने ATM का इस्तेमाल करना कम कर दिया है। इसके पीछे कई कारण सामने आए हैं। जिसमें सबसे पहला कारण UPI (Digital Payments) को बताया जा रहा है। देश में तेजी के साथ डिजिटल पेमेंट का चलन बढ़ा है, जिसके चलते एटीएम के इस्तेमाल में गिरावट आई है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं आंकड़े?

भारत में रिकॉर्ड-हाई कैश सर्कुलेशन के बाद भी बैंक एटीएम की संख्या कम होती जा रही है। RBI के आंकड़ों के अनुसार, भारत में ATM की संख्या सितंबर 2023 में 219,000 से घटकर सितंबर 2024 में 215,000 तक पहुंच गई। यह गिरावट मुख्य रूप से ऑफ-साइट ATM में कमी की वजह से भी आई है। इन ATM का आंकड़ा सितंबर 2022 में 97,072 से गिरकर सितंबर 2024 में 87,638 तक पहुंच गया।

विज्ञापन

क्यों घट रहे ATM?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में डिजिटल पेमेंट पर जोर दिया गया। जिसके इस्तेमाल को लोगों ने अपनाया है। बैंकों के एटीएम की घटती संख्या में कहीं न कहीं डिजिटल पेमेंट्स की बढ़ती लोकप्रियता ही कही जा रही है। देश के कई शहरों में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस किया जा रहा है। इसकी वजह से एटीएम और कैश रिसाइकलर्स की संख्या में भारी कमी देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, औसतन देखा जाए तो 100,000 लोगों के लिए केवल 15 एटीएम हैं।

विज्ञापन

नकद में कितना लेनदेन?

भारत की अर्थव्यवस्था में नकदी अभी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वित्त वर्ष 22 में 89% लेन-देन और सकल घरेलू उत्पाद का 12% हिस्सा नकद लेनदेन का ही रहा है। लेकिन एटीएम लेन-देन और इंटरचेंज शुल्क पर RBI के नियमों ने बैंकों के ATM पर गहरा असर डाला है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस बदलाव का मुख्य कारण डिजिटल भुगतान की बढ़ती लोकप्रियता को ही माना जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ