Silver import through IIBX: दिवाली के मौके पर आरबीआई ने ज्वैलर्स को बड़ा गिफ्ट दिया है। ज्वैलर्स अब सोने के आयात की तरह ही सर्राफा एक्सचेंज के जरिए चांदी की भी आयात कर सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार (11 नवंबर) को एक अधिसूचना जारी कर योग्य ज्वैलर्स को सोने के आयात की तरह ही इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज आईएफएससी लिमिटेड (IIBX) के माध्यम से चांदी के आयात करने की भी अनुमति दे दी।
RBI ने बैंकों को दिया निर्देश
रिपोर्ट्स के अनुसार आरबीआई ने आयात से निपटने वाले बैंकों को निर्देश दिया गया है कि वे चांदी का आयात करने वाले ज्वैलर्स को सोने के मामले में 11 दिनों के लिए अग्रिम भुगतान भेजने की अनुमति दें। खबरों के अनुसार, आरबीआई के आदेश में कहा गया है, “अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण ( IFSCA) द्वारा अधिसूचित योग्य ज्वैलर्स को आईआईबीएक्स के माध्यम से विशिष्ट आईटीसी (एचएस) कोड के तहत चांदी आयात करने की अनुमति दी गई है।”
ये भी पढ़ेंः हीरो ग्रुप के चेयरमैन पवन मुंजाल पर ED का बड़ा एक्शन, 24.95 करोड़ की संपत्ति हुई जब्त
यह फैसला लिया गया है कि अधिकृत बैंक योग्य ज्वैलर्स को आईआईबीएक्स (IIBX) के जरिये चांदी के आयात के लिए 11 दिनों के लिए एडवांस पेमेंट (Advance Payment) भेजने की परमिशन दे सकते हैं। यह 25 मई 2022 के सर्कुलर की शर्तों के अधीन होगा। इससे पहले, चांदी के आयात पर बहुत ज्यादा बैन था। सिर्फ नामांकित एजेंसियों को ही इन्हें संभालने की परमिशन थी। बैंकों के लिए आरबीआई और दूसरी एजेंसियों के लिए डीजीएफटी द्वारा नामित किया गया था। रिफाइनरियां कुछ शर्तों के तहत सिल्वर डोरे का भी आयात कर सकती हैं।
चांदी व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
बताया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक के इस अहम फैसले से चांदी व्यापार पर पॉजिटिव असर पड़ेगा और ज्वैलर्स को अपने चांदी के आयात करने के कई रास्ते मिलेंगे। इसके जरिए ज्वैलर्स अधिक बिक्री कर लाभ ले सकेंगे।
संबंधित खबरें
Google में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
18 mins agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
1 hr agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
16 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
17 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
18 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
18 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
18 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
18 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
19 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines