RBI New Rules: अक्सर बैंक कर्मचारी अपना टारगेट पूरा करने के लिए ग्राहकों को ऐसी चीजें बेच देते हैं जिनकी उन्हें जरूरत नहीं होती. जैसे एफडी (FD) कराने गए ग्राहक को जबरदस्ती इंश्योरेंस पॉलिसी थमा देना. क्रेडिट कार्ड के फायदों के बारे में झूठ बोलना या छुपे हुए चार्ज (Hidden Charges) न बताना. किसी इन्वेस्टमेंट प्लान में गारंटीड रिटर्न का लालच देना जो असल में जोखिम भरा हो.
आरबीआई (RBI) ने इसे लेकर एक नया ड्राफ्ट जारी किया है. इस नए ड्राफ्ट का सीधा मतलब ये है कि अब बैंक आपको कोई भी स्कीम या पॉलिसी गलत तरीके से या झूठ बोलकर नहीं बेच पाएंगे. अगर वे ऐसा करते हैं, तो उन्हें भारी कीमत चुकानी होगी.
Cheque Bounce Rule: चेक बाउंस होने पर क्या हो सकती है जेल? क्या कहता है कानून
अब बैंक को क्या करना होगा?
अभी तक अगर बैंक कुछ गलत बेचता था, तो ग्राहक को शिकायत के लिए दर-दर भटकना पड़ता था. लेकिन 1 जुलाई 2026 से नियम यह है कि अगर यह साबित हो गया कि प्रॉडक्ट गलत तरीके से बेचा गया है, तो बैंक को ग्राहक का पूरा पैसा वापस (Full Refund) करना होगा. इसमें बैंक कोई कैंसिलेशन चार्ज या प्रोसेसिंग फीस नहीं काट सकेगा.
राशन कार्ड हो जाएगा बेकार, नहीं मिलेगा राशन! इस तारीख से पहले करा लें E-KYC; जानें तरीका
नुकसान की भरपाई
सिर्फ पैसा वापस करना काफी नहीं होगा. अगर उस गलत प्रॉडक्ट की वजह से ग्राहक को कोई आर्थिक नुकसान हुआ है जैसे किसी दूसरी जगह निवेश न कर पाने का नुकसान या ब्याज का नुकसान, तो बैंक को उसकी भरपाई (Compensate) भी करनी होगी.
Passport Rule Changes: 15 फरवरी से बदल रहे हैं कई नियम, अब ऐसे बनेगा पासपोर्ट; जानें
बैंकों की जिम्मेदारी बढ़ी
इस नए नियम (Responsible Business Conduct) के तहत अब बैंकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे ग्राहक की जरूरत और उसकी आर्थिक स्थिति को समझकर ही कोई प्रॉडक्ट बेचें. प्रॉडक्ट के जोखिम (Risks) के बारे में साफ-साफ बताएं. अगर बैंक का कोई एजेंट या थर्ड-पार्टी भी गलती करती है, तो जिम्मेदारी बैंक की ही होगी.
Ayushman Bharat Yojana में कौन-कौन सी बीमारी कवर नहीं होती, देखें पूरी List
कब से लागू होगा?
यह नियम 1 जुलाई 2026 से लागू करने का प्रस्ताव है. आरबीआई ने अभी इसका ड्राफ्ट जारी किया है ताकि बैंकों और जनता से राय ली जा सके. यह नियम आने के बाद बैंकों की मनमानी खत्म होगी और टारगेट के चक्कर में ग्राहकों को ठगने का खेल बंद होगा. अब बैंक कर्मचारी आपको सर, ये स्कीम ले लो, बहुत फायदा होगा… कहने से पहले सौ बार सोचेंगे.
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
10 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
13 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
14 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
15 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
17 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
18 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
19 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
20 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines