RBI New Rule: 2,000 रुपए नोट के लिए रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया यानी आरबीआई लगातार जानकारियां दे रहा है। साथ में ग्राहकों को कोई असुविधा न हो उसके लिए भी इंतजाम हर दिन किए जा रहे हैं। एक बार फिर से हम नई जानकारी आपके लिए लेकर आए हैं। दरअसल लोगों के बीच में कंफ्यूजन है कि अगर डाक से 2,000 रुपए का नोट बदल जाए तो क्या हाथों-हाथ हमें पैसे दे दिए जाएंगे? या फिर इसके लिए कुछ और प्रोसेस है? चलिए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।
वेरिफिकेशन के बाद अकाउंट में आएंगे पैसे
दरअसल अगर आप आरबीआई के कार्यालय ना जाकर डाक से 2,000 रुपए का नोट बदलवाते हैं तो नोट बदलवाते समय आपको अपने अकाउंट की डिटेल्स डाक विभाग में देनी होगी। इसके बाद डाक विभाग आपकी डिटेल्स के साथ आपके पैसे को आरबीआई के कार्यालय तक पहुंचाएगा। डिटेल्स वेरीफाई हो जाने के बाद, अगर सब कुछ ठीक पाया जाता है तो आपके 2000 नोट के बदले पैसे अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
मान लीजिए मिस्टर X के पास 5 नोट 2000 रुपए के हैं और उन्हें डाक विभाग में इसको बदलवाने के लिए दिए हैं, डिटेल्स वेरीफाई करने के कुछ दिन बाद ₹10,000 उनके अकाउंट में क्रेडिट हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें – 71 लाख Whatsapp नंबर हुए ब्लॉक, अब कैसे बचाएं अपना नंबर?
डाक विभाग में क्या मांगी जा रहीं हैं डिटेल्स
अब अगले सवाल आता है कि डाक विभाग में क्या-क्या जानकारियां ग्राहकों से ली जा रहीं हैं? तो उसमें आपका अकाउंट होल्डर नेम, अकाउंट नंबर, IFSC कोड, मोबाइल नंबर, साथ में कितने 2000 के नोट हैं उनकी संख्या और पैन कार्ड का नंबर शामिल है। जैसा आप जानते हैं कि कुछ दिन पहले रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत गुप्ता ने जानकारी दी की 97 फीसदी नोट वापस आ चुके हैं, सिर्फ 10,000 करोड रुपए के नोट ही मार्केट में बाकी हैं।
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
2 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
3 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
4 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
7 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
8 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
10 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
12 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
13 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
16 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines