RBI New Guidelines: आरबीआई ने दी जनता को बड़ी राहत, कम होगी EMI और आसानी से मिलेगा गोल्ड लोन

भारतीय रिजर्व बैंक ने आम जनता को बड़ी राहत दी है. RBI ने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं. जिससे अब बैंकों को भी फायदा मिलेगा और जनता को भी. नियमों में किए गए बदलाव के बाद ऐसा माना जा रहा है कि लोन में लगने वाली ब्याज दर कम होगी. मिली जानकारी के अनुसार RBI ने कुल 7 बदलाव किए हैं जिनमें से तीन नियम 1 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे और बाकी चार नियमों पर अभी विचार किया जा रहा है.

RBI NEW GUIDELINES

RBI New Guidelines: भारतीय रिजर्व बैंक ने आम जनता को बड़ी राहत दी है. RBI ने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं. जिससे अब बैंकों को भी फायदा मिलेगा और जनता को भी. नियमों में किए गए बदलाव के बाद ऐसा माना जा रहा है कि लोन में लगने वाली ब्याज दर कम होगी. मिली जानकारी के अनुसार RBI ने कुल 7 बदलाव किए हैं जिनमें से तीन नियम 1 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे और बाकी चार नियमों पर अभी विचार किया जा रहा है.

क्या EMI होगी कम?

जानकारी के अनुसार, अब अगर आपने फ्लोटिंग रेट पर लोन लिया है, तो बैंक आपकी EMI को तीन साल के लॉक-इन पीरियड से पहले भी कम कर सकते हैं. इसका फायदा सीधे-सीधे आपको मिलेगा और आपकी EMI भी कम हो सकती है. इसके साथ ही, जो लोग फिक्स्ड रेट लोन पर हैं, उन्हें भी अब फ्लोटिंग रेट में स्विच करने का विकल्प दिया जा सकता है. हालांकि यह अनिवार्य नहीं होगा लेकिन बैंक चाहें तो यह सुविधा दे सकते हैं. इससे उधारकर्ताओं को फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी और समय के हिसाब से सही ब्याज दर का चुनाव करना आसान होगा.

गोल्ड लोन लेने पर देना होगा कम ब्याज

वहीं अगर भविष्य में गोल्ड लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ये समय आपके लिए बेहतर हो सकता है. अब सिर्फ जौहरी ही नहीं बल्कि वो सभी लोग जो गोल्ड को कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल करते हैं, जैसे छोटे कारोबारी, कारीगर या अन्य भी गोल्ड के बदले बैंक से लोन ले सकते हैं. इससे छोटो कारोबारियों को अपना कोई काम शुरू करने के लिए आसानी से पैसे जुटाने में भी मदद मिलेगी. जिससे उनके काम आसानी से हो सकेंगे.

इसके साथ ही RBI ने एक और प्रस्ताव रखा है जिसमें गोल्ड मेटल लोन (GML) की रीपेमेंट अवधि 180 दिन से बढ़ाकर 270 दिन कर दी जाए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ