भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज यानी 4 जून से शुरू होगी। जोकि 6 जून तक चलेगी। तीन दिन चलने वाली बैठक के आखिरी दिन गवर्नर संजय मल्होत्रा बैठक में लिए फैसलों का ऐलान करेंगे। बता दें कि यह इस साल की दूसरी एमपीसी मीटिंग है।
मौद्रिक नीति के दौरान बैंक रेपा रेट को लेकर बड़े फैसले करता है। जोकि हमारे पर्सनल, होम और कार जैसे लोन को प्रभावित करता है। पिछली दो बार की तरह इस बार भी रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत कटौती की उम्मीद की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो यह लगातार तीसरी बार होगा जब बैंक रेपो रेट में कटौती करेगा। अगर रेपो रेट में कटौती होती है यह घटकर 5.75 प्रतिशत पर आ सकता है। अब आइये जानते हैं रेपो रेट की कटौती से आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा?
1. रेपो रेट घटने से खर्च करने की क्षमता बढ़ेगी क्योंकि आपकी जेब में ज्यादा बचत होगी। जिससे मांग में वृद्धि हो सकती है।
2. लोन लोगों को आसानी से उपलब्ध होगा। इससे बाजार में कैश बढ़ेगा।
3. रेपो रेट में कटौती का सबसे ज्यादा असर आपकी लोन की ईएमआई पर पड़ेगा। ब्याज दरों में कटौती से आपकी ईएमआई कम हो सकती है। यानी होम और पर्सनल लोन सस्ते हो सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः शेयर बाजार में गिरावट के 5 बड़े कारण, निवेशकों के 1.84 लाख करोड़ डूबे
जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
एक्सपर्ट की मानें तो अगर मौजूदा हालात में रेपो रेट कम होता है तो इससे भारतीय इकोनॉमी को बूस्ट मिलेगा। अगर आरबीआई हर बार रेपो रेट कम करता है तो इस साल के अंत तक ये घटकर 5.25 प्रतिशत पर आ सकता है। ऐसे में बैंक अगर ब्याज दरों में कटौती करता है तो लोगों के लिए राहत की बात होगी। इससे पहले से चल रहे होम, पर्सनल और कार लोन सस्ते होंगे।
आइये जानते हैं रेपो रेट घटने से लोन सस्ता कैसे होता है? आरबीआई जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है तो उसे रेपो रेट कहते हैं। रेपो रेट कम होने से बैंक को कम ब्याज पर लोन मिलता है। बैंकों को अगर आरबीआई से लोन सस्ता मिलता है तो वो इसका लाभ आम लोगों को दिए ऋण में देते हैं।
ये भी पढ़ेंः सस्ते होंगे लोन! तीसरी बार भी कम हो सकती है रेपो रेट, EMI और ब्याज दरों में फिर राहत की उम्मीद
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
13 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
15 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
16 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
18 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
19 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
20 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
21 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
22 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines