RBI Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज अपनी ताजा मौद्रिक नीति की घोषणा की है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया है कि रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर अपरिवर्तित रखा गया है। इससे पहले अनुमान लगया जा रहा था कि रिजर्व बैंक रेपो रेट में फिर 0.25 फीसदी की वृद्धि कर सकता है।
तीन अप्रैल से शुरू हुए एमपीसी बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि केंद्रीय बैंक में रेपो रेट को यथा स्थिति बनाए रखने का फैसला किया है। आरबीआई के इस फैसले से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। आरबीआई के इस ऐलान से अब आपके कार, होम और पर्सनल समेत कई तरह के लोन की ईएमआई नहीं बढ़ेगी।
मौजूदा समय रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर है। इससे पहले फरवरी में हुई एमपीसी बैठक में आरबीआई ने रेपो रेट को 0.25 फीसदी बढ़ाकर 6.50 फीसदी किया था। उस समय आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत ने कहा था कि खुदरा महंगाई को काबू में रखने और उच्च विकास दर को बनाए रखने के लिए प्रमुख नीतिगत दर में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
वहीं आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद आज आरबीआई गवर्नर ने कहा कि एमपीसी के सभी सदस्य रेपो रेट में बदलाव नहीं करने के पक्ष में थे। उन्होंने कहा कि भारत में बैंकिंग सेक्टर की स्थिति काफी मजबूत है। वित्त वर्ष 23 में देश में अनाज उत्पादन में 6 फीसदी की वृद्धि हुई है। आरबीआई के अनुसार वित्त वर्ष 2024 में महंगाई में कमी का अनुमान है।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
पहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
15 mins agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
3 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
4 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
19 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
20 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
23 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
1 day agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
1 day agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines