RBI Monetary Policy : ईएमआई में कमी की उम्मीद लगाए बैठे आम लोगों को झटका लगा है। बढ़ती मंहगाई के कारण आरबीआई ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ऐलान किया है कि फिलहाल रेपो रेट (Repo Rate) 6.5 प्रतिशत पर ही बना रहेगा। साथ ही आरबीआई ने ऐलान किया है कि यूपीआई भुगतान में जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाएगा।
आरबीआई के इस ऐलान के बाद यह लगातार तीसरी बार है जब आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले अप्रैल और जून महीने में एमपीसी की हुई बैठक में भी रेपो रेट को स्थिर रखा गया था।
एमपीसी की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने कहा कि बैठक में मौजूद सभी सदस्य दरों को स्थिर रखने के पक्ष में थे। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इकोनॉमी में तमाम चुनौतियों के बीच भारत मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत है और हम दुनिया के लिए आर्थिक वृद्धि का इंजन हैं।
साथ ही शक्तिकांत दास ने कहा है कि बैंकों की स्थिति मजबूत और एनपीए घटा है। साथ ही कॉरपोरेट बैलेंश शीट मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत के मजबूत मैक्रोइकोनॉमिक फंडामेंटल लगातार बने हुए हैं और भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत है।
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि महंगाई के नियंत्रण में है, लेकिन खाद्य मुद्रास्फीति चिंता का विषय है। आरबीआई गवर्नर सब्जियों की कीमत बढ़ने से महंगाई पर असर पड़ा है। जुलाई-अगस्त में महंगाई दर में बढ़ोतरी अनुमान है।
संबंधित खबरें
RBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
35 mins agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
1 hr agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
2 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
3 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
3 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
4 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
4 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
5 hrs agoअब आपकी UPI पेमेंट से सरकार लगाएगी देश की तरक्की का हिसाब
6 hrs agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines