RBI Monetary Policy: आरबीआई ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी को जारी कर दिया है. रेपो रेट में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। यानी जो उम्मीद कर रहे थे कि आम नागरिक को ईएमआई के मोर्चे पर थोड़ी राहत मिलेगी, ऐसा कुछ नहीं हुआ। आरबीआई ने पुरानी रेपो रेट को ही यानी 6.5 फीसदी कायम रखा है। पॉलिसी आने से पहले शेयर मार्केट झूम रहा था। 65,800 के पार ट्रेड पहुंच चुका था। यानी कह सकते हैं कि हरे निशान के ऊपर लगभग सभी शेयर ट्रेड कर रहे थे। हालांकि इस खबर के बाद शेयर मार्केट में गिरावट देखी जा रही है।
महंगाई कम करने पर रहेगा जोर
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि भारत की ग्रोथ काफी अच्छी रही है। हम चाहते हैं कि भारत में महंगाई की दर 4 फीसदी तक रहे। इसके लिए पूरी कोशिश की जा रही है। आरबीआई गवर्नर ने आगे कहा कि एमपीसी में 6 में से 5 सदस्यों ने इस प्लान को माना है। हालांकि गवर्नर शक्तिकांत दास का ये भी कहना है कि दालों के अभाव से महंगाई बढ़ सकती है. फाइनेंशियल ईयर 2024 के लिए महंगाई की दर 5.4 फीसदी रह सकती है। वहीं GDP ग्रोथ पर भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. 6.5 फीसदी ही आरबीआई ने अभी रखा है।
क्या होता है रेपो रेट
इस पॉलिसी में सभी की नजर रेपो रेट पर रहती है। आपको बताते हैं कि आखिर क्यों ये रेट इतनी जरुरी होती है। दरअसल ये वो रेट है जिस पर बैंकों को आरबीआई की तरफ से लोन दिया जाता है। अगर ये रेट कम होगा तो बैंक ज्यादा से ज्यादा लोन आरबीआई से लेंगे और सस्ते ब्याज पर आगे ग्राहकों को लोन देंगे। इस रेट का असर सीधे हमारी जेब पर पड़ता है। इसलिए हर दो महीने के बाद आरबीआई की तरफ से मॉनेटरी पॉलिसी जारी की जाती हैं। पॉलिसी से पहले 3 दिन के लिए 6 सदस्य की समिति इस पर अपना खाका तैयार करती है।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
5 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
6 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines