RBI का चलेगा फिर डंडा? कई बैंकों पर गिर सकती है गाज..रिपोर्ट्स की मानें तो ये बात एकदम सटीक है। इन दिनों RBI की नजर सभी बैंकों पर है। पिछले दो हफ्ते से RBI 20 बड़े बैंकों पर एक्शन ले चुका है। अब रिपोर्ट्स ये है कि आने वाले समय में SBI और PNB पर भी देश का बड़ा बैंक सख्त हो सकता है। वो इसलिए क्योंकि खबरें हैं कि बैंकिग ऐप को लेकर कहीं ना कहीं नियमों में ढील दी गई है। हालांकि अभी RBI की तरफ से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
इससे पहले BOB पर हुआ था एक्शन
इससे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा के ऊपर RBI ने नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक लगा दी थी। ये रोक बैंक के डिजिटल ऐप के लिए थी। जिसके बाद से कंपनी के शेयर एकदम से डाउन हो गए थे। हालांकि बाद में बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से इस पर एक्शन लिया गया था, जिसमें कई सीनियर लेवल के अधिकारियों की बैंक ने छुट्टी की थी।
कोटक बैंक और ICICI बैंक भी नहीं बच सके थे
फिर इसके बाद RBI की तरफ से कोटक बैंक और ICICI बैंक पर जुर्माना लगाया था। जिसमें बोला गया कि लोन को लेकर दोनों ही बैंकों ने नियमों को तोड़ा, साथ में लोन से ज्यादा की राशि भी वसूल की गई। खबर आने के बाद अगले दिन दोनों ही बैंकों को शेयर बाजार में करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा था।
कई नियमों में किया था बदलाव
यानी देख सकते हैं कि साल 2023 में RBI ने सफाई का अभियान छेड़ा है। जो भी कमियां दिख रही हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है। दो दिन पहले ही पर्सनल लोन के लिए RBI ने NBFC बैंकों को एक फरमान सुनाया था। जिसमें कहा गया था कि ग्राहकों की समस्या का समाधान 30 दिन के अंदर करना होगा, नहीं तो 100 रुपए रोजाना की पेनल्टी बैंकों के ऊपर लगाई जाएगी।
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
3 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
10 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
10 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
12 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
13 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
14 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
21 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
23 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines