RBI का चलेगा फिर डंडा? कई बैंकों पर गिर सकती है गाज

RBI की तरफ से एक बार फिर से सख्ती देखी जा सकती है। आने वाले दिनों में कई बड़े बैंक पर गाज गिर सकती है।

rbi, rbi new policy, sbi, pnb, icici, kotak bank, new rules,

Photo Credit: Google

विज्ञापन

RBI का चलेगा फिर डंडा? कई बैंकों पर गिर सकती है गाज..रिपोर्ट्स की मानें तो ये बात एकदम सटीक है। इन दिनों RBI की नजर सभी बैंकों पर है। पिछले दो हफ्ते से RBI 20 बड़े बैंकों पर एक्शन ले चुका है। अब रिपोर्ट्स ये है कि आने वाले समय में SBI और PNB पर भी देश का बड़ा बैंक सख्त हो सकता है। वो इसलिए क्योंकि खबरें हैं कि बैंकिग ऐप को लेकर कहीं ना कहीं नियमों में ढील दी गई है। हालांकि अभी RBI की तरफ से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इससे पहले BOB पर हुआ था एक्शन

इससे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा के ऊपर RBI ने नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक लगा दी थी। ये रोक बैंक के डिजिटल ऐप के लिए थी। जिसके बाद से कंपनी के शेयर एकदम से डाउन हो गए थे। हालांकि बाद में बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से इस पर एक्शन लिया गया था, जिसमें कई सीनियर लेवल के अधिकारियों की बैंक ने छुट्टी की थी।

विज्ञापन

कोटक बैंक और ICICI बैंक भी नहीं बच सके थे

फिर इसके बाद RBI की तरफ से कोटक बैंक और ICICI बैंक पर जुर्माना लगाया था। जिसमें बोला गया कि लोन को लेकर दोनों ही बैंकों ने नियमों को तोड़ा, साथ में लोन से ज्यादा की राशि भी वसूल की गई। खबर आने के बाद अगले दिन दोनों ही बैंकों को शेयर बाजार में करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा था।

कई नियमों में किया था बदलाव

यानी देख सकते हैं कि साल 2023 में RBI ने सफाई का अभियान छेड़ा है। जो भी कमियां दिख रही हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है। दो दिन पहले ही पर्सनल लोन के लिए RBI  ने NBFC बैंकों को एक फरमान सुनाया था। जिसमें कहा गया था कि ग्राहकों की समस्या का समाधान 30 दिन के अंदर करना होगा, नहीं तो 100 रुपए रोजाना की पेनल्टी बैंकों के ऊपर लगाई जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ