हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RBI ने ATM से पैसे निकालने के लिए बनाए नए नियम, यहां जानें बैंकों के नए चार्ज

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ATM ट्रांजेक्शन को लेकर नए नियम लागू किए हैं. इनमें मुफ्त ट्रांजेक्शन की सीमा, कैश जमा-निकासी के नियम और अतिरिक्त शुल्क शामिल हैं. जानिए क्या हैं ये शुल्क..

विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ATM ट्रांजेक्शन को लेकर नए नियम लागू किए हैं. इनमें मुफ्त ट्रांजेक्शन की सीमा, नकद जमा-निकासी के नियम और अतिरिक्त शुल्क शामिल हैं.

RBI के नए ATM नियम में क्या बदल रहा है?

RBI ने ATM ट्रांजेक्शन, नकद सीमा और बैंक शुल्क से जुड़े नियम स्पष्ट किए हैं.

विज्ञापन

मेट्रो शहरों में ग्राहकों को 3 मुफ्त ATM ट्रांजेक्‍शन की सुविधा मिलती है. इसमें नकद निकासी और बैलेंस चेक, दोनों शामिल हैं.

गैर-मेट्रो शहरों में ATM ट्रांजेक्शन ग्राहकों को 5 मुफत ट्रांजेक्शन की सुविधा दी जाती है.

विज्ञापन

अगर आप तय सीमा से ज्‍यादा ट्रांजेक्शन करते हैं, तो बैंक शुल्क लगाएंगे. प्रति ट्रांजेक्शन अधिकतम 23 रुपये के साथ GST लगेगा. गैर-वित्तीय (जैसे बैलेंस चेक) के लिए कुछ बैंक 11 रुपये लेते हैं.

कैश ड‍िपोज‍िट पर कोई चार्ज नहीं है. एक वर्ष में 20 लाख रुपये या उससे अधिक की नकदी जमा/निकासी के लिए पैन और आधार देना अनिवार्य है.यह नियम काले धन पर रोक लगाने के लिए है.

विज्ञापन

शुल्‍क से कैसे बचे

अपने बैंक के एटीएम का इस्तेमाल बार-बार न करें. स‍िर्फ जरूरी होने पर ही करें.

विज्ञापन

बैलेंस चेक और स्टेटमेंट के लिए नेटबैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करें.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola