RBI lifts ban from Bank of Baroda App BoB World : भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक ऑफ बड़ौदा को राहत दी है। रिजर्व बैंक ने बैंक ऑफ बड़ौदा के मोबाइल ऐप ‘BoB World’ से तत्काल प्रभाव से बैन हटा दिया है। यह बैन पिछले साल अप्रैल में लगा था। रिजर्व बैंक के इस निर्णय के बाद BoB World से अब नए ग्राहक जुड़ सकेंगे।
इसलिए लगाया था बैन
रिजर्व बैंक ने मैटेरियल सुपरवाइजरी चिंताओं का हवाला देते हुए अक्टूबर 2023 में बैंक ऑफ बड़ौदा को मोबाइल ऐप BoB World पर नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक लगा दी थी। उस समय ऐप डाउनलोड की संख्या बढ़ाकर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की गई थी। जब मामला रिजर्व बैंक के सामने आया तो रिजर्व बैंक ने एक्शन लिया और बैंक ऑफ बड़ौदा को अपने मोबाइल ऐप ‘BoB World पर नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक लगा दी।
Bank of Baroda
ग्राहकों के रजिस्ट्रेशन बढ़ाने का डाला था दबाव
मार्च 2022 में यह मामला सामने आया था कि बैंक के टॉप मैनेजमेंट ने ऐप यूजर्स की संख्या बढ़ाने के लिए दबाव डाला था। इस कारण बैंक के कर्मचारियों ने कस्टमर के बैंक अकाउंट में अपना और बैंक एजेंटों के मोबाइल नंबर डालकर ऐप एक्टिवेट करवा दिए थे ताकि ऐप डाउनलोड की संख्या बढ़ाई जा सके। कुछ मामले तो ऐसे भी आए जब लोगों ने ऐप के जरिए ग्राहक के अकाउंट से पैसे भी निकाल लिए। जब यह मामला खुला तो बैंक की काफी फजीहत हुई।
यह भी पढ़ें : शेयर मार्केट में बड़ा नुकसान, रेखा झुनझुनवाला ने एक महीने में 2300 करोड़ रुपये से ज्यादा गंवाए
ऐसे सामने आया मामला
बैंक ऑफ बड़ौदा का यह मामला उस समय सामने आया जब एक रिटायर्ड कर्मचारी ने बढ़ते दबाव के कारण टॉप मैनेजमेंट को ईमेल किया था। इस मेल में लिखा था कि ऐप डाउनलोड करवाने के लिए इस कदर दबाव बनवाया जा रहा है कि फ्रॉड जैसी स्थिति पैदा हो गई है। बाद में जब मामले की जांच की कई तो यह बात सच पाई गई।
संबंधित खबरें
JIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
1 hr agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
2 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
2 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
3 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
4 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
5 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
8 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
8 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
9 hrs agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines