RBI On OTP System: भारतीय रिजर्व बैंक ने डिजिटल लेनदेन के लिए ऑथेंटिकेशन प्रोसेस और वन-टाइम पासवर्ड (OTP) सिस्टम में बदलाव लाने की खबर शेयर की है। मौद्रिक नीति समिति यानी एमपीसी के निर्णयों के साथ की गई इस घोषणा के साथ डिजिटल भुगतान की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में केंद्रीय बैंक द्वारा यह सक्रिय कदम उठाया गया है।
यह भी पढ़ें: Paytm Payments Bank के यूजर्स को RBI दे सकता है राहत, बढ़ सकती है इस्तेमाल करने की आखिरी डेट!
आपको बता दें कि एसएमएस आधारित ओटीपी को हाल ही के वर्षों में व्यापक रूप से अपनाया गया है। इस तरह, आरबीआई वैकल्पिक प्रमाणीकरण विधियों को समायोजित करने के लिए एक सिद्धांत-आधारित प्रणाली शुरू करना चाहता है, जिसका लक्ष्य डिजिटल भुगतान की सुरक्षा को मजबूत करना है।
क्या है ओटीपी बेस्ड सिस्टम?
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते टाइम आपके पास एसएमएस द्वारा ओटीपी आता है। प्राप्तकर्ता को यह ओटीपी तय समय के अंदर डालना होगा। यह एसएमएस आधारित प्रमाणीकरण पद्धति सालों से वित्तीय संस्थानों द्वारा अपनाई जाती है। देश में डिजिटल लेनदेन का ट्रेंड बढ़ने से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) बैंकों को अत्याधुनिक प्रमाणीकरण समाधान अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है, ताकि ग्राहकों के लिए सुरक्षा और सुविधा दोनों बढ़े।
95,000 से ज्यादा यूपीआई लेनदेन में धोखाधड़ी!
बता दें कि केंद्रीय बैंक ने मार्च 2023 में 2022 और 2023 के बीच 95,000 से ज्यादा धोखाधड़ी वाले यूपीआई लेनदेन के केस दर्ज किए। इन चुनौतियों के जवाब में, आरबीआई द्वारा प्रस्तावित सिद्धांत विनियमित संस्थाओं को प्रमाणीकरण के वैकल्पिक तरीकों का लाभ उठाने के लिए सशक्त बनाएंगे। जिसमें ऐप-आधारित अनुमोदन और बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण शामिल है।
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
1 hr ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
7 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
9 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
11 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
11 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
12 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
13 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
15 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
15 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines