Nitin Arora
Read More
RBI Cash Deposit Rule: भारतीय रिजर्व बैंक बैंकिंग कार्यों के संबंध में समय-समय पर कई दिशानिर्देश जारी करता है। हालांकि, अब एक मैसेज वायरल हो रहा है, जो बैंक खाते में जमा की जाने वाली राशि के बारे में जानकारी दे रहा है, लेकिन वह सच नहीं है।
वायरल मैसेज में कहा गया है कि RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने ग्राहकों के बैंक बैलेंस को लेकर नए नियमों की घोषणा की है। मैसेज में कहा गया है कि शक्तिकांत दास ने घोषणा की है कि यदि आपके खाते में 30,000 रुपये से अधिक बैलेंस बचा है, तो आपका खाता बंद कर दिया जाएगा।
फर्जी मैसेज का भंडाफोड़ करते हुए PIB Fact Check ने कहा है कि उपरोक्त दावा फर्जी है। PIB ने कहा है कि आरबीआई ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। PIB ने ट्वीट किया, ‘एक खबर में दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने बैंक खातों को लेकर अहम ऐलान किया है कि अगर किसी खाताधारक के खाते में 30 हजार रुपये से ज्यादा है तो उसका खाता बंद कर दिया जाएगा। यह खबर फर्जी है। आरबीआई ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है।’
एक ख़बर में दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने बैंक खातों को लेकर एक अहम ऐलान किया है कि अगर किसी भी खाताधारक के खाते में 30,000 रुपये से ज्यादा है तो उसका खाता बंद कर दिया जाएगा#PIBFactCheck
▪️ यह ख़बर #फ़र्ज़ी है।
▪️ @RBI ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है। pic.twitter.com/dZxdb5tOU9
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 15, 2023
यदि आपको ऐसा कोई संदेहास्पद संदेश मिलता है, तो आप इसकी जांच करा सकते हैं कि समाचार वास्तविक है या यह नकली समाचार है। इसके लिए आपको https://factcheck.pib.gov.in पर मैसेज करना होगा। वैकल्पिक रूप से आप तथ्य की जांच के लिए +918799711259 पर WhatsApp संदेश भी भेज सकते हैं। आप अपना संदेश pibfactcheck@gmail.com पर भी भेज सकते हैं। फैक्ट चेक की जानकारी https://pib.gov.in पर भी उपलब्ध है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।