Banking System: बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए RBI एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले दो कारोबारी सत्रों से फॉरेन एक्सचेंजों (FX) मार्केट में आक्रामक तरीके से हस्तक्षेप के बाद अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंकिंग सिस्टम में 2.5 लाख करोड़ रुपये इंजेक्ट करने वाला है। यह बीते एक वर्ष से अधिक समय में आरबीआई द्वारा एक दिन में किया गया सबसे बड़ा इंफ्यूजन होगा।
बढ़ेगी लिक्विडिटी
रिपोर्ट के अनुसार, RBI आज यानी बुधवार को ओवरनाइट इंफ्यूजन के जरिए बैंकिंग सिस्टम में 2.5 लाख करोड़ रुपये इंजेक्ट करने वाला है, इससे बैंकिंग प्रणाली में लिक्विडिटी बढ़ेगी। केंद्रीय बैंक ऐसा ओवरनाइट वैरिएबल रेट रेपो ऑक्शन के जरिए करेगा। भारत की बैंकिंग प्रणाली का लिक्विडिटी घाटा एक सप्ताह से भी कम समय में चार गुना बढ़कर 10 फरवरी को लगभग 2 लाख करोड़ रुपये हो गया था।
यह भी पढ़ें – GST Council 2025: वित्त मंत्री के इस बयान में छिपे हैं राहत के संकेत, मिडिल क्लास को फिर मिलेगा तोहफा?
क्या बोले ट्रेडर्स?
ट्रेडर्स का कहना है कि लिक्विडिटी घाटे में इस उछाल की वजह RBI द्वारा आक्रामक तरीके से डॉलर की बिक्री और टैक्स आउटफ्लो है। मालूम हो कि RBI ने सोमवार को रुपये को सपोर्ट देने के लिए विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप करते हुए 4 से 7 अरब डॉलर की मुद्रा बेची थी। इसी तरह, मंगलवार को भी आरबीआई ने रुपये को सहारा देने के लिए यूएस डॉलर की बिक्री जारी रखी। ट्रेडर्स के अनुसार,पोर्टफोलियो आउटफ्लो और डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए जा रहे टैरिफ के चलते रुपये पर दबाव बना हुआ है।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
20 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
20 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
21 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
22 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
23 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines